{"_id":"7b3b12a2-452f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"rehman-malik-will-not-met-sonia-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहमान मलिक की सोनिया से नहीं होगी मुलाकात","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रहमान मलिक की सोनिया से नहीं होगी मुलाकात
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 13 Dec 2012 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक की शुक्रवार से शुरू हो रही भारत यात्रा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात नहीं हो सकेगी। मलिक ने सोनिया से मिलने की इच्छा जाहिर की थी, जिसे विदेश मंत्रालय ने ठुकरा दिया है।
विज्ञापन
पाक मंत्री शनिवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिल सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पाक के आग्रह के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बैठक के लिए सहमति दे दी है। सूत्रों ने साथ ही बताया कि मलिक शनिवार को ही लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिव शंकर मेनन से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
मलिक अपनी पत्नी और पाक प्रतिनिधिमंडल के साथ शुक्रवार दोपहर 2 बजे पालम एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाम 5 बजे दोनों देशों के बीच अधिकारी स्तर की वार्ता होगी, जिसके बाद भारतीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे और मलिक की मौजूदगी में एक संयुक्त बयान जारी होने की संभावना है। इसमें भारत-पाक के बीच उदार वीजा प्रणाली लागू करने के बारे में घोषणा की जा सकती है। मलिक का शनिवार दोपहर को पाक के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन