फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rehman malik visit postponed due to kasab hanging

कसाब की फांसी के चलते टली रहमान मलिक की यात्रा

Wed, 21 Nov 2012 07:38 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 21 Nov 2012 07:38 PM IST
विज्ञापन
rehman malik visit postponed due to kasab hanging

आतंकी अजमल कसाब को गोपनीय तरीके से फांसी दिए जाने के साथ ही पाकिस्तान के आंतरिक सुरक्षा मंत्री रहमान मलिक की प्रस्तावित भारत यात्रा टाले जाने का सच भी सामने आ गया है। हालांकि गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि मलिक की यात्रा रद्द करने का कारण संसद का शीतकालीन सत्र है।

विज्ञापन


मलिक की भारत यात्रा 22 व 23 नवंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन बीते सप्ताह भारत सरकार की ओर से मलिक को यात्रा टालने के लिए कह दिया गया था। हालांकि मलिक इस यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित थे। वह भारत सरकार से मुंबई हमलों की जांच के सिलसिले में अपने देश में हुई प्रगति की जानकारी देने और नए वीजा संधि को अंतिम रूप देने के लिए भारत आना चाहते थे।
विज्ञापन


कसाब को फांसी दिए जाने के बाद शिंदे ने कहा कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा कसाब की दया याचिका खारिज किए जाने के बाद उन्होंने सात नवंबर महाराष्ट्र सरकार को उसकी फांसी की सिफारिश का पत्र भेज दिया था। इसके तुरंत बाद कसाब को 21 नवंबर को फांसी दिए जाने की निर्णय लिया गया था, लेकिन उन्होंने अपनी ही बात का खंडन करते हुए यह भी कहा कि मलिक की यात्रा टालने का कसाब की फांसी से कोई लेना देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed