{"_id":"72dde5a7b3bc5eaf521f8d02b8899b95","slug":"registration-starts-for-northinaprincess","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 07 Jul 2014 04:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत में खूबसूरती की लाजवाब जंग फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस-2014 का आगाज रविवार को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ हो गया। 15 से 25 साल तक की युवतियों को अवसर दे रहे इस ब्यूटी कांटेस्ट की विजेता को चमचमाती फिएट पुंटो कार के साथ अनुराग दीक्षित (यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप) के म्यूजिक एलबम में भाग लेने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन
कांटेस्ट में भाग लेने के लिए इच्छुक युवतियां www.missnorthindiaprincess.com पर लॉगइन कर 14 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं।
विज्ञापन
amarujala.com के सहयोग से हो रहे इस आयोजन में रजिस्ट्रेशन के लिए तय उम्र सीमा के साथ कुछ अन्य सरल जानकारियां भी प्रतियोगियों को देनी होंगी, जिसकी विस्तृत जानकारी www.missnorthindiaprincess.com पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
फेम के मुख्य प्रायोजन में हो रहे मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस-2014 कांटेस्ट का प्रमुख सहयोगी हीरो है। इसमें फिएट गिफ्ट पार्टनर, भारती तनेजा का एल्पस ग्रूमिंग पार्टनर और आईएसटू मैगजीन स्टाइल कंसलटेंट के रूप में साथ हैं।
ऑडिशन का शेड्यूल
•2 अगस्तः शिमला और कानपुर
•4 अगस्तः चंडीगढ़ और लखनऊ
•7 अगस्तः दिल्ली और बरेली
•11 अगस्तः मेरठ और आगरा
•13 अगस्तः देहरादून और जयपुर
क्राउन डिजाइन कर जीते 10,000
विजेता के सिर पर सजने वाले ताज को डिजाइन कर आप भी जीत सकते हैं 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार। क्राउन डिजाइन कांटेस्ट में भाग लेने के लिए अपने डिजाइन किए क्राउन की फोटो खींचकर उसे contact@missnorthindiaprincess.com पर मेल करें या http://missnorthindia.amarujala.com/contact-us पर जाएं या अमर उजाला के नजदीकी ऑफिस में जमा कराएं। जो डिजाइन निर्णायकों को पसंद आएगी, वैसा ही ताज दिखेगा मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस के सिर पर।