फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   reduced earnings of Taj Mahal

घट रही है आपके ताजमहल की कमाई, वजह क्या है?

Thu, 23 Jul 2015 07:51 AM IST
Updated Thu, 23 Jul 2015 07:51 AM IST
विज्ञापन
reduced earnings of Taj Mahal

ताजमहल से होने वाली कमाई में पिछले कुछ सालों में लगातार कमी आई है। वहीं इसके रखरखाव पर होने वाला खर्च बढ़ता गया है।

विज्ञापन


संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने बुधवार को राज्यसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि ताज देखने के लिए एंट्री फीस तथा ताजमहल परिसर में शूटिंग जैसे दूसरे स्रोतों से 2012-13 के दौरान 24.58 करोड़ रुपये की आय हुई थी।

अगले साल यानी 2013-14 के दौरान यह घटकर 22.40 करोड़ रुपये हो गई। 2014-15 में भी इसमें कमी देखने को मिली। इस साल ताज से केवल 21.78 करोड़ रुपये का ही राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


हालांकि इस विश्व प्रसिद्ध स्मारक के रखरखाव पर होने वाला खर्च लगातार बढ़ता गया है। 2012-13 में ताज पर होने वाला खर्च 12.04 करोड़ रुपये था, जो 2013-14 में 13.73 करोड़ और 2014-15 में 16.24 करोड़ रुपये हो गया। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वायु प्रदूषण तथा दूसरे प्राकृतिक कारण ताज के पत्थरों पर बुरा प्रभाव डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed