{"_id":"f47b0de0-22aa-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"reddy-was-sentenced-to-work-in-the-national-interest-says-sharad","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड्डी को मिली देश हित में काम करने की सजा: शरद ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रेड्डी को मिली देश हित में काम करने की सजा: शरद
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 30 Oct 2012 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनडीए के संयोजक और जनता दल युनाइटेड (जेडी-यू) के अध्यक्ष शरद यादव ने एस जयपाल रेड्डी से पेट्रोलियम मंत्रालय वापस लेने पर सरकार की जमकर खिंचाई की है। रविवार को हुए कैबिनेट फेरबदल में रेड्डी से पेट्रोलियम मंत्रालय लेकर उन्हें विज्ञान व तकनीकी मंत्रालय सौंप दिया गया है। शरद यादव का कहना है कि उन्हें औद्योगिक दिग्गज रिलायंस के पक्ष में काम नहीं करने की सजा मिली है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘मैं इस बात से काफी क्षुब्ध हूं। अपने जीवन में ऐसा कभी नहीं देखा कि एक औद्योगिक घराना सरकार से भी ज्यादा शक्तिशाली हो जाए। ईमानदार जयपाल रेड्डी को राष्ट्र हित में काम करने की सजा दी गई है। यूपीए सरकार में बेहद कम ईमानदार मंत्रियों में से वह एक हैं।’
विज्ञापन
यादव ने नए पेट्रोलियम मंत्री एम वीरप्पा मोइली के बयान की भी आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि अब फैसले फटाफट लिए जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘नए मंत्री जी को यह पता होना चाहिए कि जल्द निर्णय लेने के नाम पर लूट की अनुमति नहीं दी जा सकती।’
विज्ञापन