फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   recruitment of teachers will get nod on saturday in up

यूपीः शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर शनिवार को मुहर?

Fri, 21 Sep 2012 10:31 AM IST
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Sep 2012 10:31 AM IST
विज्ञापन
recruitment of teachers will get nod on saturday in up
बेसिक शिक्षा परिषद में टीईटी पास बीएड डिग्रीधारकों को रखने की प्रक्रिया पर शनिवार को मुहर लग सकती है। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें जिलेवार शिक्षकों की रिक्तियों का ब्यौरा रखने के साथ अन्य प्रक्रियाओं पर भी चर्चा की जाएगी। वहीं, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) निदेशालय में भी इसी दिन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्राचार्यों की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 72 हजार 825 शिक्षकों को रखा जाना है। इन शिक्षकों की भर्ती की मंजूरी राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने दे दी है। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने निदेशक बासुदेव यादव से शिक्षकों की जिलेवार रिक्तियां मांगी हैं। इसके बाद ही शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला जाना है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बेसिक शिक्षा परिषद ने जिलेवार रिक्तियों का ब्यौरा तैयार कर लिया है। इसे शनिवार को प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में रखा जाएगा। इसके बाद भर्ती का जिलेवार विज्ञापन निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार इस बार शिक्षकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लेना चाहती है ताकि कंप्यूटरीकृत रिकॉर्ड तैयार करने में अधिक समय न लगे और जल्द मेरिट निकाल कर भर्ती के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed