फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Records of Bose's death do not exist?

नेताजी की मौत पर सामने आई अब एक नई सच्चाई

Fri, 18 Sep 2015 02:09 PM IST
Updated Fri, 18 Sep 2015 02:09 PM IST
विज्ञापन
Records of Bose's death do not exist?

देश के पहले मुख्य सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्लाह ने कहा है कि सुभाष चंद्र बोस के रहस्यमय रूप से लापता होने से जुड़े दस्तावेज खो गए या नष्ट हो गए हो सकते हैं। इसीलिए उन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सूचना आयुक्त श्रीधर आचार्युलु की किताब ‘आरटीआई यूज एंड एब्यूज’ के विमोचन मौके पर हबीबुल्लाह ने सरकारी दस्तावेजों के गलत रख रखाव पर टिप्पणी की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री जर्मनी गए थे तो नेताजी के कुछ रिश्तेदार उनसे मिले थे। उन्होंने विमान हादसे में नेताजी की मौत या बचने के संबंध में दस्तावेजों के बारे में बात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'इसी तरह रखे जाते हैं भारत सरकार के दस्तावेज'

Records of Bose's death do not exist?

उन्होंने कहा कि दस्तावेजों को सार्वजनिक करने के बजाय सभी तरह के तर्क इसलिए दिए जा रहे हैं क्योंकि दस्तावेज हैं ही नहीं। वे या तो नष्ट हो गए हैं या खो गए हैं या खा लिए गए हैं। भारत सरकार के दस्तावेज इसी तरह रखे जाते हैं।

वहीं आचार्युलु ने बताया कि हैदराबाद के नगर निगम कार्यालय में आए दिन आग लगती रहती थी। इसके कारण संपत्ति संबंधी दस्तावेज नष्ट हो गए थे। उन्होंने एक किसान का उदाहरण दिया, जिसकी जमीन अधिग्रहीत कर ली गई थी लेकिन दस्तावेज नष्ट होने के कारण उसे मुआवजा नहीं मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed