फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   record voting in third phase of lok sabha election

चुनावी महासंग्राम के बड़े मुकाबले में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग

Thu, 10 Apr 2014 10:07 PM IST
Updated Thu, 10 Apr 2014 10:07 PM IST
विज्ञापन
record voting in third phase of lok sabha election

चुनावी महासंग्राम के पहले बड़े मुकाबले में बृहस्पतिवार को जमकर वोटिंग हुई, जिसमें 2009 के रिकॉर्ड भी ध्वस्त हो गए।

विज्ञापन


तीसरे चरण में 11 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर हुए मतदान में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

यूपी की दस सीटों, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और केरल समेत सभी जगह सुबह से देर शाम तक मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रहीं। चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा 74 फीसदी वोटिंग हुई।

1418 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद

record voting in third phase of lok sabha election

इस चरण में कुल 1418 प्रत्याशियों की किस्मत अब ईवीएम में कैद हो गई है। ज्यादा मतदान को लेकर सभी पार्टियां अपना फायदा होने का दावा कर रही हैं।

हालांकि सही तस्वीर 16 मई को ही साफ होगी, जब चुनाव नतीजे आएंगे। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा को छोड़कर अन्य स्थानों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा।

बिहार के मुंगेर जिले में माओवादियों ने बारूदी सुरंग धमाका किया, जिसमें सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए, जबकि सात अन्य घायल हो गए। झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी माओवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर कई जगह फायरिंग कर चुनाव प्रक्रिया बाधित करने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 बजे के बाद भी लगी थीं कतारें

record voting in third phase of lok sabha election

दिल्ली में तो इस बार पिछले चुनाव से 12 फीसदी ज्यादा करीब 64 फीसदी वोटिंग हुई, लेकिन इसके और ऊपर जाने की उम्मीद है क्योंकि 6 बजे के बाद भी मतदान केंद्रों पर कतारें लगी थीं।

2009 में दिल्ली में की सात सीटों पर 52.3 फीसदी वोटिंग ही हुई थी। पश्चिमी यूपी में गाजियाबाद, मेरठ, बिजनौर, गौतमबुद्धनगर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, कैराना और सहारनपुर की सीटों पर बड़ी संख्या में मतदाता बाहर निकले।

यहां औसतन 65 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। यूपी की इन सीटों पर पिछली बार 51.30 फीसदी मतदान हुआ था।

विज्ञापन

केरल में करीब 75 फीसदी मतदान

record voting in third phase of lok sabha election

हरियाणा की दस सीटों पर रिकॉर्ड 73 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। 2009 में हरियाणा में 68 फीसदी मतदान हुआ था। केरल में 20 सीटों पर करीब 75 फीसदी मतदान की खबर है। जम्मू में भी करीब 68 फीसदी वोट पड़े।

ओडिशा की दस सीटों पर करीब 67 फीसदी वोटिंग हुई। हालांकि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और कुछ अन्य स्थानों पर मतदान उम्मीद से कम रहा। महाराष्ट्र की दस सीटों पर 54.13 फीसदी और और मध्य प्रदेश की नौ सीटों पर लगभग 56 फीसदी मतदान हुआ।

बिहार की छह सीटों पर 55 प्रतिशत, झारखंड की चार सीटों पर 58.3 फीसदी वोट पड़े। केंद्र शासित लक्षद्वीप और अंडमान एवं निकोबार में क्रमश: 80 और 67 प्रतिशत मतदान हुआ। छत्तीसगढ़ के बस्तर में सबसे कम 51.40 फीसदी मतदान हुआ। ओडिशा विधानसभा के लिए भी लोगों ने अपने मताधिकार का जमकर इस्तेमाल किया।

इन सीटों पर निगाहें

record voting in third phase of lok sabha election

गाजियाबाद
यहां भाजपा के वीके सिंह, कांग्रेस के राज बब्बर, सपा के सुधन रावत, बसपा के मुकुल उपाध्याय और आप की शाजिया इल्मी के बीच कड़ा मुकाबला है।

चांदनी चौक
कांग्रेस सांसद कपिल सिब्बल को भाजपा के हर्षवर्धन और आप के आशुतोष से कड़ी टक्कर मिल रही है।

बागपत
रालोद सुप्रीमो अजित सिंह के सामने भाजपा के सत्यपाल सिंह मजबूत चुनौती पेश कर रहे हैं।

नागपुर

भाजपा के नितिन गडकरी पहली बार लोकसभा चुनाव में उतरे हैं। उनका मुकाबला सात बार के सांसद विलास मुत्तेमवार से है।

युवाओं-महिलाओं में दिखा उत्साह

record voting in third phase of lok sabha election

युवाओं और महिलाओं में वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा। ग्रामीण इलाकों में भी बड़ी संख्या में मतदाता वोट देने निकले। दंगे को लेकर सुर्खियों में आए मुजफ्फरनगर तथा शामली में भी जबरदस्त मतदान हुआ।

यहां 68 फीसदी से ज्यादा वोटरों ने मतदान किया। यूपी में दस सीटों पर पहले चरण में 1.74 करोड़ में से 1.12 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

दिल्ली-NCR में मतदान प्रतिशत (शाम 6 बजे तक)

record voting in third phase of lok sabha election

चांदनी चौक ---------- 65.1
उत्तर पूर्वी दिल्ली ---------- 66.6
नई दिल्ली ---------- 65.9
उत्तर पश्चिमी दिल्ली ---------- 61.2
पश्चिमी दिल्ली ---------- 64.4
दक्षिणी दिल्ली ---------- 63.0
पूर्वी दिल्ली ---------- 64.0
गुड़गांव ---------- 70.3
फरीदाबाद ---------- 62.0
गाजियाबाद ---------- 59.8
गौतमबुद्धनगर ---------- 61.0

हरियाणा में मतदान प्रतिशत (8.00 बजे तक)

record voting in third phase of lok sabha election

अंबाला ---------- 70.8
भिवानी-महेंद्रगढ़ ---------- 69.7
फरीदाबाद ---------- 61.1
गुड़गांव ---------- 70.4
हिसार ---------- 75.9
करनाल ---------- 70.5
कुरुक्षेत्र ---------- 75.9
रोहतक ---------- 67.5
सिरसा ---------- 76.3
सोनीपत ---------- 68.4

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed