फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   record turnout in hp assembly polls

पहाड़ों पर जमकर बरसे वोट, 75 फीसदी मतदान

Mon, 05 Nov 2012 01:41 AM IST
शिमला/ब्यूरो
शिमला/ब्यूरो Updated Mon, 05 Nov 2012 01:41 AM IST
विज्ञापन
record turnout in hp assembly polls

हिमाचल में बारहवीं विधानसभा के 68 विधायकों को चुनने के लिए रविवार को हिमाचल में जमकर वोट बरसे। करीब 75 फीसदी मतदाताओं ने बूथों पर पहुंचकर मतदान का रिकार्ड बनाया। 81.48 प्रतिशत मतदान के साथ सिरमौर जिला पोलिंग में अव्वल रहा। सबसे कम 69.85 फीसदी मतदान शिमला में हुआ।

विज्ञापन


नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र 94.80 फीसदी मतदान के साथ वोटिंग के मामले में देश के टाप हलकों में शामिल हो गया। छिटपुट मामलों को छोड़कर मतदान आमतौर पर शांतिपूर्ण रहा। चंबा में दो बहनों की मां की वोट को लेकर दो बहनें झगड़ पड़ीं। ऊना में भी लड़की से मारपीट के बाद हंगामा हुआ। कई बूथों पर ईवीएम खराब होने की शिकायतें रहीं।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग का मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर था। हिमाचल इस परीक्षा में पास हो गया। इससे पहले हिमाचल ने 74 फीसदी वोटिंग का आंकड़ा 2003 के चुनावों में पार किया था। उस मतदान 74.51 फीसदी पर सिमट गया था। चुनाव के दौरान वोटरों की खामोशी की बात कही जा रही थी, लेकिन बूथों पर ईवीएम का बटन दबाकर उन्होंने मौन तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह आठ बजे मतदान धीमी रफ्तार से शुरू हुआ। ठंडे और दूरदराज के इलाकों में मतदान की गति मैदानी इलाकों के मुकाबले धीमी रही। दिन के चढ़ते ही मतदान ने गति पकड़ ली। शाम पांच बजे तक हिमाचल ने मतदान का रिकार्ड बना लिया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों सहित सभी 7253 मतदान पार्टियां वापस लौट आई हैं। सभी जिलों में ईवीएम कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना 20 दिसंबर को भारत निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षकों की देखरेख में होंगी।

नालागढ़ ने बनाया नया रिकॉर्ड
नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र 94.88 फीसदी मतदान के साथ देश में बेहतरीन मतदान वाले विधानसभा क्षेत्रों में शामिल हो गया है। वर्ष 2007 में इस हलके में 83.18 प्रतिशत वोट पड़े थे। बाद में हुए उप चुनाव में 82.67 फीसदी मतदाता बूथों तक पहुंचे थे।

45 से अधिक सीटें जीतेंगे : धूमल
मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने दावा किया कि हिमाचल में भाजपा 45 से अधिक सीटें जीतकर दोबारा सरकार बनाएगी। कांग्रेस की दिल्ली रैली केंद्र सरकार की विदाई रैली साबित होगी। प्रदेश सरकार ने पांच वर्ष लोगों की सेवा की है तथा इसके बल पर जनता ने भाजपा के पक्ष में भारी मतदान किया है। प्रदेश में नया इतिहास बनने जा रहा है, मिशन रिपीट सफल होगा।


बदलाव के लिए हुआ मतदान: वीरभद्र
पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल में परिवर्तन को वोट पड़ा है। यहां कांग्रेस की बहुमत से जीत होगी। हिमाचल की जनता ने भाजपा सरकार के खिलाफ साफतौर पर विरोध दर्ज कराया है। यह कांग्रेस की विजय का मतदान है। जनता ने उनकी अपील मानी है। वीरभद्र सिंह ने कहा, जिस प्रकार से इस बार रिकॉर्ड मतदान हुआ है वह यह साफ दर्शाता है कि यह बदलाव के लिए हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed