{"_id":"12b03ea0-8347-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"record-5-02-lakh-e-tickets-booked-on-single-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन बुक हुए एक दिन में 5.02 लाख रेलवे टिकट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ऑनलाइन बुक हुए एक दिन में 5.02 लाख रेलवे टिकट
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 02 Mar 2013 08:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने शुक्रवार को रिकॉर्ड 5 लाख से अधिक रेल ई-टिकट बुक किए। इससे पहले, पिछले वर्ष 7 जुलाई में एक दिन में सर्वाधिक टिकट बुक कराए जाने का रिकॉर्ड था। तब 4.96 लाख ई-टिकट बुक किए गए थे।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को 5.02 लाख ई-टिकट बुक किए गए। अधिकारी ने कहा कि यह रिकॉर्ड ऐसे समय में बना है जब व्यस्त समय में तत्काल तथा त्योहारों के दौरान बुकिंग की समस्या को लेकर आईआरसीटीसी की आलोचना हो रही है।
विज्ञापन
हाल ही में आईआरसीटीसी ने वेबसाइट की क्षमता बढ़ाने के लिए 3.5 करोड़ रुपये तथा सॉफ्टवेयर लाइसेंस व स्टोरेज एरिया नेटवर्क पर 3 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अधिकारी ने बताया कि आईआरसीटीसी ने अपनी प्रणाली को अधिक शक्तिशाली हेक्सा कोर सर्वर (64जीबी रैम के साथ) से उन्नत बनाया है।
विज्ञापन
इससे पहले इसमें ड्यूल कोर सर्वर (8जीबी रैम) लगा था। इस काम पर चार करोड़ रुपये का खर्च आया है। अधिकारी ने कहा कि प्रणाली के उन्नत होने से हमें व्यस्त समय में तत्काल बुकिंग में 40 से 45 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है। मौजूदा समय में इंडियन रेलवे नेटवर्क से बुक होने वाले कुल टिकट में ई-टिकट की हिस्सेदारी 48 फीसदी है।
गौरतलब है कि रेल मंत्री पवन बंसल ने अपने बजट भाषण में आईआरसीटीसी की प्रणाली को उन्नत बनाकर की बात कही थी, जिससे कि एक मिनट में 7200 टिकट बुक किए जा सकें। मौजूदा समय में यह क्षमता 2000 टिकट प्रति मिनट है।