फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   reason of bhupinder singh hooda meeting with modi

हूटिंग के बावजूद मोदी से क्यों मिले हुड्डा?

Sat, 23 Aug 2014 01:08 PM IST
Updated Sat, 23 Aug 2014 01:08 PM IST
विज्ञापन
reason of bhupinder singh hooda meeting with modi

हूटिंग विवाद के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर दरअसल उन पर हमले की जमीन तैयार की है।

विज्ञापन


इस मुलाकात के दौरान हुड्डा ने एसवाईएल मामले में हरियाणा को पंजाब से उचित मात्रा में जल मुहैया कराने के साथ-साथ सूबे के विकास के लिए आर्थिक पैकेज देने की मांग की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार शिव भाटिया के मुताबिक हुड्डा को खुद पीएम ने चाय पर बुलाया था। अब हुड्डा हरियाणा को पानी का हिस्सा दिलाने के मामले में प्रधानमंत्री पर सीधा निशाना साधेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे भी आगामी 24 अगस्त को पानीपत में हो रही रैली में पार्टी ने हूटिंग मामले में पीएम पर सीधा हमला बोलने की रणनीति बनाई है। इस रैली में खासतौर पर राज्य के प्रभारी महासचिव शकील अहमद भी मौजूद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस आलाकमान ने हूटिंग विवाद के बीच अपने मुख्यमंत्रियों से प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा न करने और जवाबी हमला बोलने का निर्देश दिया है। इसी निर्देश के तहत बीते बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से दूरी बनाई थी।

पानीपत रैली में जवाब देंगे हुड्डा

reason of bhupinder singh hooda meeting with modi

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि इस मुलाकात में हुड्डा ने मुख्य रूप से एसवाईएल मुद्दा उठाया। उल्लेखनीय है कि जल बंटवारे से संबंधित इस मुद्दे पर हरियाणा दशकों से पंजाब पर राज्य के हिस्से का पानी नहीं देने का आरोप लगाता रहा है।

अब चूंकि पंजाब में राजग की सरकार है, इसलिए हुड्डा प्रधानमंत्री पर हरियाणा का हक नहीं दिलाने का आरोप लगाएंगे। चूंकि प्रधानमंत्री ने हरियाणा के कार्यक्रम में विकास का मुद्दा उठाया था, इसलिए हुड्डा ने भी जानबूझकर विकास के मद में प्रधानमंत्री से विशेष पैकेज की मांग कर दी।

चूंकि चुनावी मौसम में हुड्डा की यह मांग पूरी नहीं होने वाली, इसलिए हुड्डा इसे भी राज्य के साथ भेदभाव के रूप में प्रचारित करेंगे। वैसे भी हूटिंग के बाद कांग्रेस में इस मामले में गंभीर मंथन हुआ था।

बीते बृहस्पतिवार को ही तय हुआ था कि हुड्डा राजनीतिक मंच से मोदी के हमले और हूटिंग मामले में प्रधानमंत्री पर सीधा हमला बोलें। इसके लिए 24 को पानीपत में होने वाली रैली का चयन किया गया है। हुड्डा यहां प्रधानमंत्री के सूबे में विकास न होने संबंधी टिप्पणी और हूटिंग मामले का जवाब देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed