फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   reality or publicity stunt of indian companies for making profit

सेल के खेल में फंसते ग्राहक, कंपनियों की बल्ले-बल्ले

Thu, 18 Feb 2016 04:43 PM IST
Updated Thu, 18 Feb 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
reality or publicity stunt of indian companies for making profit

विशेष ऑफर के जरिए ग्राहकों को अपने जाल में फंसाना कोई आज की बात नहीं है। ऐसा कंपनियां पहले भी करती आई हैं और आज भी कर रही हैं। कंपनियां ऐसे ऑफर लेकर आती हैं कि ग्राहकों की नजर एक बार में ही उन पर पड़ जाती है और सभी उन ऑफर का जल्द से जल्द लाभ उठाना चाहते हैं।

विज्ञापन


ऐसे में सबसे ज्यादा फायदा कंपनियों को होता है जो बिना ज्यादा पैसा खर्च किए ही चर्चा में आ जाती हैं। उन्हें विज्ञापन के लिए ज्यादा पैसा नहीं खर्च करना पड़ता है। साथ ही बड़ी संख्या में उनकी ग्राहक संख्या बढ़ जाती है। कई बार ऐसे ऑफर कंपनियों को एक दिन में ही करोड़ों रूपए इकट्ठा करने में भी मदद करते हैं। पर ऐसे ऑफर कई बार ग्राहकों को बेवकूफ भी बनाते हैं और बाद में ग्राहक अपने आप को ठगा हुआ महसूस करते हैं।
विज्ञापन


18 फरवरी, 2016 का दिन भी ग्राहकों को जरूर याद रहेगा, जब दुनिया का सबसे सस्ते मोबाइल खरीदने के लिए लोग सुबह से लिए उठ गए। करोड़ों लोगों को पता चल गया कि कौन सा सस्ता मोबाइल वो खरीद रहे हैं और कौन सी कंपनी उस मोबाइल को बना रही है। पर सुबह जब लोगों ने जैसे ही मोबाइल खरीदने के लिए साइट लॉगइन की तो मोबाइल बेचने वाली कंपनी की साइट ही क्रैश हो गई। पर कंपनी दावा कर रही है कि एक सेंकेड के भीतर उसने 6 लाख मोबाइल बेचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सांसद किरीट सोमैया ने दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन 'फ्रीडम 251' को एक बहुत बड़ा घोटाला बताया है। सोमैया के मुताबिक यह कंपनी 251 रुपए के नाम पर उपभोक्ताओं को ठगने का काम कर रही है। सोमैया के मुताबिक यह अब तक का सबसे बड़ा पान्जी स्कैम होगा।

सोमैया के मुताबिक फ्रीडम 251 स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी 'रिंगिंग बेल' ने महज तीन महीने पहले ही अपना पंजीयन करवाया है। इसके अलावा अभी तक उसके मालिक के नाम का भी खुलासा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि फ्रीडम 251 स्मार्टफोन के नाम पर कंपनी लोगों से जबरदस्त पैसा वसूल रही है। इसके अलावा कंपनी की कोई मैन्यूफैंक्चरिंग यूनिट भी नहीं है जिससे यह पता चले कि आखिर इसका उत्पादन कैसे हो रहा है।

पर असली सच क्या है यह सिर्फ कंपनी ही जानती है। ऐसा नहीं है यह कोई पहला ऑफर है, लोगों को पहले भी कई कंपनियों के ऐसे ही ऑफर दिए हैं और उन ऑफरों में भी यही हुआ कि ऑफर देने वाली कंपनी की बेवसाइट क्रैश हो गई।

जब फ्लिपकार्ट का ऑफर हुआ फेल, ग्राहक गुस्साए

reality or publicity stunt of indian companies for making profit

भारत की ई कॉमर्स वेबसाइट कंपनी फ्लिपकार्ट ने बिग बिलियन डे नाम से सबसे सस्‍ती सेल लगाई थी। पर वेबसाइट पर इतना ज्यादा लोग आ गए कि वेबसाइट की क्रैश हो गई। पर तब कंपनी ने दावा कि उसने 600 करोड़ रुपए के उत्पाद अपनी वेबसाइट के जरिए बेचे थे। पर लोगों ने ऑनलाइन ही कंपनी की पोल खोलने शुरू कर दी।

फ्लिपकार्ट ने उस समय तो लोगों के पैसे काट लिए, पर जब उत्पाद को घर तक पहुंचाने की बारी आई तो फ्लिपकार्ट ने हाथ खड़े करने शुरू कर दिए। कंपनी ने दिल्‍ली तक में सामान की डिलीवरी करने से मना कर दिया। कई लोगों से हजारों रुपए की पेमेंट लेने के बाद मेल के जरिए जानकारी दी कि संबंधित उत्पाद अब स्टॉक में नहीं है।

कंपनी की सोशल मीडिया साइट फेसबुक और ट्वीटर पर फजीहत होने के बाद कंपनी को बाकायदा एक मेल जारी करके स्पष्टीकरण देना पड़ा था। उस समय निशांत गंभीर ने ट्वीटर पर लिखते हुए कहा था कि फ्लिपकार्ट एकदम बेवकूफाना बातें कर रहा है कि वो दक्षिणी दिल्‍ली में सामान की डिलीवरी नहीं दे सकता है। अश्विन ने उस समय ट्वीट करते हुए कहा कि यह कंपनी का एक तरह से धोखा है।

इस ऑफर के लिए कंपनी ने कई अखबारों में बड़े-बड़े विज्ञापन दिए थे। पर उस विज्ञापनों से ज्यादा प्रचार कंपनी को ऑनलाइन और सोशल मीडिया पर मुफ्त में ही लोगों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिलनी शुरू हो गई थी। पर बाद में बेवसाइट क्रैश होने पर लोगों को लगा कि कंपनी ने पैसे को कमा लिए पर लोगों को उसका फायदा नहीं मिला।

100 रुपए का एयर इंडिया का ऑफर हुआ फुस्स

reality or publicity stunt of indian companies for making profit

एयर इंडिया ने ग्राहकों को लुभाने के लिए 100 रूपए के सस्ते ‌टिकट का ऑफर शुरू किया था। पर ये ऑफर भी पूरी तरह से फुस्स साबित हो गया और लोगों को सस्ते टिकट के दीदार तक नहीं हो पाए। एयर इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए वर्ष 2014 में विशेष ऑफर शुरू किया था। इसमें ग्राहकों को सस्ता ‌टिकट देने का वायदा किया था।

पर जैसे ही लोगों ने वेबसाइट पर सस्ते टिकट का ऑफर पाने के लिए क्लिक किया, वैसे ही वेबसाइट क्रैश हो गई। पर कंपनियों के अधिकारियों के मुताबिक हमें ऑनलाइन बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है। पर एनआईसी के सर्वर में खराबी आने के कारण दिनभर वेबसाइट काम ही नहीं कर पाई। कंपनी इस स्कीम को लांच करने के बाद ग्राहकों को अपनी तरफ आर्कषित करने में कामयाब रही थी। कंपनी का यूजरबेस भी एक दिन में काफी बढ़ गया था। साथ ही कंपनी को बाजार में मौजूद अन्य विमान सेवा प्रदाता कंपनियों से टक्कर लेने में भी सफलता मिली।

जनसंपर्क विशेषज्ञों के मुताबिक इस तरह के प्रचार के नुस्‍खे कंपनियों के लिए फायदे का सौदा बन गए हैं। ऐसी योजनाओं को समाचारों में ज्यादा जगह मिलती है और कंपनियों को विज्ञापनों पर ज्यादा पैसा नहीं खर्च करना पड़ता है। साथ ही हर कंपनी को ऐसे नए ग्राहक भी मिलते हैं जो इन ऑफर का फायदा उठा पाते हैं।

वहीं एविएशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है कि कंपनी के इस तरह के ऑफर से कंपनियों को फायदा होता है। विमान सेवा देने वाले कंपनियां ऐसे ग्राहकों को अपनी तरफ लुभा पाती हैं जो लोग पहली बार विमान में सफर कर रहे हैं। ऐसी स्कीम में सबको फायदा नहीं मिल पाता, पर जिनको मिलता है वो भी कंपनियों का प्रचार करते हैं।

स्पाइसजेट का ऑफर भी ऐसा ही था

reality or publicity stunt of indian companies for making profit

अब देश में इंटरनेट यूज करने वालों की संख्या बढ़ाने का दबाव ऑनलाइन विशेष ऑफर देने वाली कंपनियों पर भी पड़ने लगा है। तीन साल पहले तक जब स्पाइसजेट अपने सस्ते ‌टिकट का ऑफर लेकर बाजार में लाती थी लोगों को कोई दिक्कत नहीं होती थी। पर अब सस्ते ‌टिकट का ऑफर लोगों के लिए मजाक बन कर रह गया है।

स्पाईसजेट ने 599 रुपए में हवाईयात्रा करने का विकल्प लोगों को दिया था। सस्ते टिकट का ऑफर न्यूज बनकर लोगों के सामने आ गई और लोगों को लगा कि वो भी हवाई जहाज में कम कीमत में सफर कर सकेंगे। पर लोगों को यह भी नसीब नहीं हुआ। जैसे ही लोगों ने वेबसाइट पर लॉगइन किया तो वेबसाइट ही क्रैश हो गई।

कंपनी को बाद में सफाई देनी पड़ी कि कंपनी की वेबसाइट पर बहुत ज्यादा हिट आए, इसके चलते उनकी वेबसाइट क्रैश हो गई। स्पाइसजेट ने सफाई देते हुए कहा कि सभी ‌टिकट बुक करवाने लोगों ने सीधे हमारी वेबसाइट पर ही क्लिक किया। लोगों ने हमारी पार्टनर वेबसाइट के जरिए टिकट नहीं बुक करवाएं। इसका दबाव हम पर आ गया और साइट क्रैश हो गई।

फ्रीडम 251 ग्राहकों को झटका दे गया

reality or publicity stunt of indian companies for making profit

स्मार्टफोन की दुनिया में पहली बार सबसे सस्ता ऐतिहासिक स्मार्टफोन फ्रीडम 251 धूमधाम से लॉन्च किया गया। लेकिन बुकिंग के समय ये ग्राहकों को झटका दे गया। कंपनी ने आधिकारिक वेबसाइट http://www.freedom251.com/ पर इस फोन की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 18 फरवरी, सुबह 6:00 बजे से शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन जैसे ही इसकी बुकिंग का समय आया इसकी साइट क्रैश कर गई। इतना ही नहीं #Freedom251 ट्विटर पर ट्रेंड भी करने लगा।

हालांकि कंपनी की ओर से कहा गया था कि इसका रजिस्ट्रेशन विंडो 21 फरवरी, शाम 08:00 बजे तक खुला रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने जून के आखिर तक बुकिंग किए गए स्मार्टफोन भेजने का वादा किया है। बता दें कि इस फोन की कीमत महज 251 रुपए है। इस फोन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया योजनाओं के तहत भारत में पेश किया गया है। फ्रीडम 251 नोएडा स्थित कंपनी रिंगिंग बेल्स कंपनी ने बनाया है।

कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टफोन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 'भारत को सशक्त बनाने के हर व्यक्ति जोड़ना और भारत के विकास की कहानी बदलना' में मदद करेगा। यह कई प्री-लोडेड ऐप जैसे महिलाओं की सुरक्षा, स्वच्छ भारत, मछुआरे, किसान, चिकित्सा व अन्य उपयोगी एप्लिकेशन के साथ देने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed