खबरें फटाफटः पढ़िए, दिन भर की बड़ी खबरें
लंबे समय से भाजपा के घोषणापत्र को लेकर हो रही खींचतान पर पार्टी ने विराम लगा दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में घोषणापत्र को जारी किया गया।
वरिष्ठ नेता और कानपुर से चुनाव लड़ रहे मुरली मनोहर जोशी ने घोषणापत्र जारी किया। भाजपा के इस घोषणा पत्र में नरेंद्र मोदी की नीतियों और योजनाओं की साफ झलक दिखाई दी।
भाजपा ने अपने घोषणापत्र में समग्र विकास, युवाओं को रोजगार के साथ विदेशों में जमा कालेधन पर संजीदगी दिखाई है। भाजपा ने भृष्टाचार और गौ हत्या जैसे मसले से निपटने के लिए भी वादा किया है।
सिरमौर के पास खाई में गिरी बस, 17 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में सोमवार को हुए बस हादसे में चार बच्चों समेत कुल 17 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 30 अन्य लोग जख्मी हुए हैं जिनमें से अधिकतर की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार यह प्राइवेट बस पांवटा से मीला गांव के लिए जा रही थी। बस में कुल 47 लोग सवार थे। हादसे का कारण ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जैसे ही बस शिलाई के मीला गांव के पास पहुंची कि अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
प्रेमी जोड़े ने नवरात्र में किया एक बड़ा पाप!
नवरात्र में बेशक समूचा हिंदू समाज कन्याओं को देवी रूप में पूजता है। मगर यहां एक प्रेमी जोड़ा ऐसा भी मिला, जो अपनी संतान के रूप में पैदा हुई बेटी को जिंदा दफन करने चल दिया।
वह तो गनीमत कि लोगों की नजर पड़ गई। पुलिस और चाइल्ड लाइन को बुला लिया गया।
जांच-पड़ताल के बाद दो दिन की मासूम को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि प्रेमी जोड़े के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का भविष्य अब बाल कल्याण समिति के निर्णय पर टिका हुआ है।
क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले पढ़ें ये खबर
आपका क्रेडिट स्कोर खराब करने के लिए लोन के अलावा टेलीफोन बिल और क्रेडिट कार्ड के भुगतान में की गई ढिलाई ही पर्याप्त है। ऐसे में अपनी छोटी-छोटी आदतों को बदल कर आप अपनी आकस्मिक और योजनागत जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।
क्रेडिट सूचनाएं रखने वाली एजेंसियां बैंकिंग इंडस्ट्री के साथ-साथ टेलीकॉम इंडस्ट्री और बीमा कंपनियों को भी तेजी से अपने साथ जोड़ने की कवायद में हैं।
यानी आने वाले कुछ समय में आपका बीमा प्रीमियम देने का रिकॉर्ड भी क्रेडिट स्कोर में अहम हो जाएगा। इसी तरह टेलीकॉम कंपनियां भी पोस्टपेड ग्राहकों की क्रेडिट लिमिट तय करने में क्रेडिट स्कोर का सहारा ले रही है।
नक्सली हमले में दो जवानों की मौत, 9 घायल
आज एक ओर जहां लोकतंत्र का महापर्व चुनाव अपने प्रथम चरण को पूरा करने जा रहा है वहीं नक्सलियों ने सीआरपीएफ जवानों की एक टुकड़ी पर हमला बोल दिया। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार बिहार में औरंगाबाद जिले के ढिबरा थाने क्षेत्र में नक्सलियों ने बम से जवानों पर हमला बोला। खुफिया सूत्रों के हवाले ये बात सामने आ रही है कि यह हमला आईईडी बम से किया गया है।
नक्सलियों के इस भयानक हमले में 2 जवानों के शहीद हो गए और एक इंस्पेक्टर समेत सीआरपीएफ के 9 जवान घायल हो गए।
केजरीवाल नया बयान, मैं किसी लड़की के साथ नहीं भागा!
आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा के बाद अब संसद पर निगाह टिकाए हैं और वो उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार वो कांग्रेस से ज्यादा और सौ से अधिक सीटें जीतने में कामयाब रहेंगे।
कुछ दिन पहले उन्होंने पूर्वी दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि अगर नरेंद्र मोदी गैस के दाम नहीं बढ़ाएंगे, तो वो भाजपा में शामिल हो जाएंगे। हालांकि, वो बाद में अपनी बात से पलट गए।
49 दिन दिल्ली की सत्ता संभालने के बाद इस्तीफा देने को लेकर उन पर सवाल उठते रहे हैं और कई रैलियों में उन्होंने इसका जवाब देने की कोशिश भी की है। अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के चांदनी चौक लोकसभा प्रत्याशी आशुतोष का प्रचार क दौरान उन्होंने कहा कि वो किसी लड़की के साथ नहीं भागे हैं।
कांग्रेस के लिए वोट मांगने पर घूंसा मारकर दांत तोड़ा
लोगों का आक्रोश कांग्रेस के प्रति थमने का नाम नहीं ले रहा। उकलाना के विधायक नरेश सेलवाल को थप्पड़ मारने की घटना अभी शांत भी नहीं हुई थी कि संपत सिंह के लिए वोट मांग रहे कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष वेद रावल के मुंह पर एक व्यक्ति ने घूंसा जड़ दिया।
घूंसा लगने से शहरी अध्यक्ष रावल का एक दांत का कुछ हिस्सा टूट गया। डोर टू डोर अभियान में शामिल पार्षद महेंद्र जुनेजा और कई अन्य कार्यकर्ताओं के साथ युवक ने धक्का-मुक्की भी की।
रविशंकर ने कहा कि केजरीवाल ड्राइवर सीट के लायक नहीं
आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।
उन्होंने केजरीवाल को एक साल का बच्चा बताते हुए कहा कि कुछ लोग उसे ड्राइविंग सीट पर बैठाने को आतुर हैं। केजरीवाल के साथ-साथ रविशंकर ने गठबंधन सरकार पर भी सवाल खड़े किए हैं।
आध्यात्मिक गुरु ने गठबंधन सरकार को 'खिचड़ी' करार दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इससे बचने का एक ही तरीका है कि क्षेत्रीय पार्टियों को लोकसभा चुनावों में भाग ही नहीं लेने दिया जाए।
ली चांग और शिजियान इंडिया ओपन का खिताब जीता
वर्ल्ड नंबर मलेशियाई ली चांग वेई ने रविवार को दिल्ली के सीरी फोर्ट कांप्लेक्स में दिखा दिया कि वह बैडमिंटन की दुनिया पर यू हीं राज नहीं कर रहे हैं।
दूसरी सीड चीनी चेन लांग को उन्होंने आसानी से सीधे गेमों में हराकर इंडिया ओपन सुपर सीरीज का खिताब एक बार फिर अपने नाम कर लिया।
वहीं महिलाओं के सिंगल्स में दूसरी सीड वांग शिजियान ने एक बार फिर वर्ल्ड नंबर अपनी ही साथी ली जू रुई को सीधे गेमों में परास्त कर खिताब जीता।
सोमदेव के बूते डेविस कप प्ले ऑफ ग्रुप में पहुंचा भारत
देश के नंबर एक पुरुष सिंगल्स टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन ने कोरिया के योंग क्यू लिम को रविवार को पहले उलट एकल में 6-4, 5-7, 6-3, 6-1 से हराकर भारत को एशिया ओसनिया जोन ग्रुप एक में 3-1 की अपराजेय बढ़त दिलाते हुए डेविस कप के विश्व ग्रुप प्लेऑफ में पहुंचा दिया।
बुसान में खेले गए मैच में भारत ने इस तरह कोरिया के खिलाफ उसी की जमीन पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली। शुक्रवार को पहले दिन सोमदेव की जीत और सनम सिंह की हार के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थी।
शनिवार को रोहन बोपन्ना और साकेत मिनेनी ने युगल मैच जीतकर भारत को 2-1 की महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई थी।