आमिर पर भड़के अनुपम, 'किस देश जाना चाहती हैं आपकी पत्नी'
सोमवार को आमिर खान ने असहिष्णुता की बात करते हुए कहा कि उनकी पत्नी किरण राव इससे इतना अधिक डर गई थीं कि उन्होंने आमिर को देश छोड़ने की सलाह दे दी थी।
आमिर खान की तरफ से दिए गए इस बयान के बाद अनुपम खेर, परेश राव, मनोज तिवारी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अनुपम खेर ने ट्वीट के जरिए आमिर से पूछा है, "क्या आपने किरण से पूछा है कि किरण किस देश में जाना चाहती है? क्या आपने उन्हें ये बताया कि इस देश ने ही आपको आमिर खान बनाया है।"
Dear @aamir_khan. Did you ask Kiran which country would she like to move out to? Did you tell her that this country has made you AAMIR KHAN.
— Anupam Kher (@AnupamPkher) November 23, 2015
अनुपम खेर ने अगले ट्वीट में कहा, "क्या आपने किरण को बताया कि आप इससे भी अधिक खराब परिस्थितियों में इसी देश में रहे हैं, लेकिन आपने कभी देश छोड़ने की बात नहीं सोची।"
Dear @aamir_khan. Did you tell Kiran that you have lived through more worse times in this country & but you never thought of moving out.
— Anupam Kher (@AnupamPkher) November 23, 2015
असहिष्णुता की बात पर अनुपम खेर ने पूछा, "अतुल्य भारत आपके लिए असहिष्णु भारत कब बन गया? सिर्फ पिछले 7-8 महीनों में?"
Dear @aamir_khan. When did ‘Incredible India’ become ‘Intolerant India’ for you? Only in the last 7-8 months? #AtithiDevoBhavah
— Anupam Kher (@AnupamPkher) November 23, 2015
अनुपम खेर ने यह भी पूछा कि आखिर आमिर खान देश के करोड़ों लोगों को क्या सलाह देंगे? भारत छोड़ने की? या सब कुछ सही होने का इंतजार करने की?
Dear @aamir_khan Presumed country has become #Intolerant. Wat do u suggest 2 millions of Indians? Leave India? Or wait till regime changes?
— Anupam Kher (@AnupamPkher) November 23, 2015
उन्होंने आमिर के सत्यमेव जयते के बारे में भी ट्वीट किया। वे बोले कि आपने सत्यमेव जयते के जरिए देश में हो रही गलत चीजों के बारे में बात की और लोगों में एक उम्मीद जगाई। वैसे ही असहिष्णुता के मामले में भी आपको लोगों के मन में उम्मीद जगानी चाहिए न कि डर।
Dear @aamir_khan. #SatyamevaJayate u talked about evil practices but gave Hope. So even in ‘Intolerant’ times u need 2 spread Hope not Fear.
— Anupam Kher (@AnupamPkher) November 23, 2015
परेश रावल हुए गुस्सा
परेश रावल ने कहा कि आमिर एक फाइटर हैं इसलिए उन्हें देश छोड़ना नहीं चाहिए, बल्कि देश में स्थिति को बदलना चाहिए। जीना यहां मरना यहां।
Aamir is a fighter so he should not leave but change the situation in the country ! jeena yahan marna yahan !
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) November 23, 2015
वे बोले कि एक सच्चा देशभक्त मुसीबत के समय में अपनी मातृभूमि को छोड़कर कभी नहीं भागता।
A true patriot will not run away n leave his motherland behind in turmoil or in troubled times (if any )...don't escape - build it ..
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) November 23, 2015
वे बोले कि अगर मैं मानता हूं कि यह मेरी मातृभूमि है तो मैं इसे कभी छोड़ने की बात नहीं करूंगा, लेकिन अगर नहीं मानता तो छोड़ देता।
If I believe this is my motherland then I will never talk about leaving it ....but I would if I had believed otherwise ...
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) November 23, 2015
असहिष्णुता पर अपने अगले ट्वीट में परेश रावल ने कहा कि फिल्म पीके ने हिंदुओं की आस्था पर सवाल उठाया था, लेकिन फिर भी आमिर खान को हिंदुओं का गुस्सा नहीं झेलना पड़ा, बल्कि फिल्म सुपर हिट हुई और करोड़ों कमाए।
Intolerance !PK did rattle the belief of Hindus but Aamir dint face the wrath of Hindu or THE MAJORITY n but was super hit n made crores !
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) November 23, 2015
मनोज तिवारी भी भड़के
मनोज तिवारी ने कहा है कि वह आमिर के इस बयान से काफीं चौंक गए हैं। वे बोले कि मिनट में इतना बड़ा बयान देना और भारत मां को कलंकित कर देना, इस पर आमिर जी को सोचना पड़ेगा कि उन्होंने कितनी गलत बात कही।
Minute mein itna bada byaan dena aur Bharat maa ko kalankit kr dena,iss pr Aamirji ko sochna padega ki unhone kitni galat baat kahi:M Tiwari
— ANI (@ANI_news) November 24, 2015
उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए कहा, "मैं ये सोच रहा हूं कि आमिर को चाहने वाले मेरे जैसे लोग किस स्थिति से गुजर रहे होंगे।"
I’m thinking what people like me who’ve showered him (Aamir) with their love, affection and respect must be going through: Manoj Tiwari, BJP
— ANI (@ANI_news) November 24, 2015
मनोज तिवारी ने कहा कि आमिर स्वतंत्र हैं, उनको अगर भारत में डर लगता है, तो जहां भी उनको शान्ति मिलती हो बिल्कुल वो स्वतंत्र हैं।
Wo (Aamir) swatantra hain,unko agar Bharat mein darr lagta hai,to jahan bhi unko shaanti milti ho, bilcul wo swatantra hain:Manoj Tiwari,BJP
— ANI (@ANI_news) November 24, 2015
अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन
केजरीवाल ने आमिर खान के बयान पर कहा कि उनके हर शब्द में सच्चाी है और वह सही हैं। मैं उनके इस बयान के लिए उनकी तारीफ करता हूं।
Every word that @aamir_khan said is so true. I admire him for speaking up
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 23, 2015
अपने अगले ट्वीट में उन्होंने कहा कि भाजपा को लोगों की आवाज दबाना बंद कर देना चाहिए।
BJP shud stop silencing voices thro abuses n threats. Its high time centrl govt took concrete steps 2 instil sense of security amngst people
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 23, 2015