सलमान खान हिट एंड रन मामला: '.....ये काम उस गाड़ी का था'
‘हिट एंड रन मामले’ में मुंबई हाईकोर्ट से अभिनेता सलमान खान को बरी किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कुछ सलमान खान के प्रति सहानुभूति दिखा रहे हैं वहीं कुछ लोग अदालत इस फैसले पर हैरानी भी जाहिर कर रहे हैं।
ट्विटर पर फराह खान (@Farhan222) ने लिखा, "सलमान खान को बड़ी राहत मिली है। इस हादसे को देखते हुए कानून बनाकर सडक पर सोना बंद कर देना चाहिए, यह बहुत ही खतरनाक है।"
फिल्म निर्देशक सुभाष घई (@SubhashGhai1) ने ट्वीट किया, "ईश्वर अच्छे लोगों के प्रति हमेशा ही दयालु होता है। सलमान खान ईश्वर की कृपा से ही बरी हुए हैं।"
केवल एक ही बात साबित होती है...
फिल्म जगत से ही जुडे अशोक पंडित ने लिखा है, "सीनियर वकील को धन्यवाद।
आपने बड़ी बहादुरी से सलमान का केस लड़ा और उसे बरी करवा लिया।"
इसी तरह
तुषार अरुण गांधी (@TusharG ) ने लिखा है कि इस फैसले से एक ही बात साबित
होती है और वो ये कि ये काम उस गाड़ी का था। सलमान खान को बरी किए जाने के
फैसले पर फेसबुक पर भी काफी कुछ लिखा जा रहा है। शाहिद आलम (Shahid Adam)
ने लिखा, "सलमान का बरी होना उसी दिन तय हो गया जिस दिन उन्होंने मोदी के
साथ पतंग उडाई। आज तो महज औपचारिकता पूरी हुई।"
वीरू यादव ने अपने फेसबुक
पेज पर लिखा, "देश के कानून से जहाँ एक गरीब को इंसाफ नहीं मिलता, वहीं
सलमान जैसे लोग अपने पैसों के बल पर हर चीज अपने पक्ष मे मोड़ लेते हैं। "