फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   reaction-on-damini-rape

सुषमा स्वराज से लेकर पूनम पांडे तक. सबने किया स्वागत

Fri, 13 Sep 2013 06:17 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Sep 2013 06:17 PM IST
विज्ञापन
reaction-on-damini-rape
इस मसले पर राजनेता, अभिनेता और आम लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


भाजपा नेता सुषमा स्वराज ट्वीट कर लिखती हैं कि इस फैसले का वे स्वागत करतीं हैं। कोर्ट का ये फैसला ऐसे जघन्य अपराधों को रोकने में मदद करेगा।

वहीं ट्विटर पर सक्रिय रहने वाली अभिनेत्री पूनम पांडे लिखती हैं कि फांसी की सजा इनके लिए एक आसान सजा होगी। इन दोषियों को हमेशा के लिए उम्र कैद मिलनी चाहिए।

वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लिखते हैं कि आरोपियों को मौत की सजा, पीड़िता के संग न्याय हुआ है। यह सजा इस तरह के अपराधों के लिए एक सबक साबित होगी।
विज्ञापन


वहीं इस मामले के दौरान गृहसचिव रहे आरके सिंह ने कहा कि कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। पीड़िता के साथ न्याय हुआ है। दिल्ली के जेसीपी तेजेंदर लूथरा का कहना है कि पुलिस भी कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करती है और कोर्ट का ये फैसला इस तरह के अपराध रोकने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेता कमाल आर खान ने ट्विटर पर लिखा कि वे इस मामले में जज योगेश खन्ना के फैसले का स्वागत करते हैं। भाजपा के नेता सुशील मोदी ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी कि फांसी का ये फैसला इस तरह के अपराधों को रोकने के लिए मदद करेगा। ऐसे कई और हजारों केस जो, फास्ट ट्रैक कोर्ट में लंबित हैं। उनको भी न्याय मिलना चाहिए।


देश के गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि वह कोर्ट के फैसले के इस फैसले से खुश हैं। उन्होंने कहा कि फांसी की सजा न्याय की जीत है। कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद शिंदे ने कहा कि कोर्ट के फैसले से बिटिया को न्याय मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed