बिहार को बिहारी ही चला पाएगाः शत्रुघ्न सिन्हा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के चुनावों में रुझान आते ही राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। भाजपा के बड़े नेता अभी परिणामों पर खुलकर प्रतिक्रया नहीं दे रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन करके नीतिश कुमार को इस जीत के लिए बधाई दी है।
सोनिया गांधी ने भी इस जीत के नीतिश कुमार को बधाई दी है। अभी तक के रुझानों में महागठबंधन 243 सीटों में से 156 सीटों पर आगे दिख रहा है।
इधर नीतिश कुमार इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट करते हुए लिखा है कि शुक्रिया मोदी जी और शुक्रिया सोनिया जी।
लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने कहा कि बिहार ने अपने उस अपमान का बदला ले लिया है। जिसमें उन्होंने बेटी को सेट कर देने की बात कही है। ये नतीजे बताते हैं कि बिहार ने भाजपा की राजनीति को खारिज कर दिया है।
जद यू नेता शरद यादव ने इन परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार में बीजेपी की यह हार दरअसल नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की हार है। ये दोनों ही बिहार में बीजेपी का चेहरा था। पार्टी ने इन्हीं दोनों को अपना चेहरा बनाया था। वहां पर कोई स्थानीय स्तर पर भाजपा का नेता नहीं था।
शिवसेना नेता संजय राऊत ने बिहार की हार के लिए नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को यह समझना चाहिए कि ये चुनाव मोदी जी के चेहरे पर लड़े गए थे और यह हार उन्हीं की हार है।
बिहार चुनाव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा महासचिव पी मुरलीधर राव ने कहा कि भाजपा की हार के पीछे आरके सिंह और शत्रुघ्न सिन्हा के पार्टी विरोधी बयान भी हो सकते हैं।
इधर शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी की इस चुनाव में मिली हार पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार को बिहारी ही चला पाएगा।
स्वीकार्य कर ली हार?
बीजेपी के ज्यादातर नेता अभी चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देने से बच रहे हैं लेकिन बीजेपी के महासचिव राम माधव ने कहा कि हम जनता के इस फैसले को स्वीकार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने जोरदारी से चुनाव लड़ा लेकिन जनता ने जो फैसला सुनाया हम उसका सम्मान करते हैं।
बिहार की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए आप नेता आशुतोष ने कहा कि यह धर्मनिरपेक्षता की जीत है। अमित शाह पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अब वे बताएं कि पटाखे पाकिस्तान में फूट रहे हैं या फिर पाकिस्तान में।
बिहार चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये मोदी के कामकाज पर देश का जनादेश है। मोदी अब तक असफल साबित हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी को समझाइश देते हुए केजरीवाल ने कहा कि उन्हें अब विदेश दौरे कम करके अपने सरकार के कामकाज पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही उन्हें अपने मंत्रियों की जुबान पर लगाम भी लगाने की कोशिश करनी चाहिए।
पश्चित बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नीतीश को बधाई देते हुए कहा कि “लालू और नीतीश जी की पूरी टीम और बिहार में मेरे भाई-बहनों को बधाई। यह सहिष्णुता की जीत और असहिष्णुता की हार है।”
आप नेता कुमार विश्वास ने ट्वीट करता हुए तंज किया "अब पछताए होत क्या जब गईया चर गई खेत"