फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   reaction of congress on pathankot attack

'नवाज की नातिन की शादी में पहुंचने के बदले पाक ने भेजे आतंकी'

Mon, 04 Jan 2016 04:03 AM IST
Updated Mon, 04 Jan 2016 04:03 AM IST
विज्ञापन
reaction of congress on pathankot attack

पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमला मामले में कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने मोदी सरकार को आतंकवाद रोकने में पूरी तरह नाकाम बताते हुए सरकार की पाकिस्तान नीति पर भी सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन


पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी की अचानक की गई पाकिस्तान यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें रिटर्न गिफ्ट मिल गया है।

पीएम मोदी ने नवाज की नातिन की शादी में दोस्ती का हाथ बढ़ाया था तो बदले में सीमा पार से आतंकियों को भेजा गया है। सिंह ने इस दौरान सरकार की पाकिस्तान नीति पर भी हमला बोला और कहा कि इस संबंध में सरकार की कोई ठोस नीति नहीं है। कांग्रेस के साथ-साथ जदयू ने भी मोदी सरकार की पाकिस्तान नीति पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा मोर्चे पर पूरी तरह से विफल

reaction of congress on pathankot attack

कांग्रेस ने रविवार को मोदी सरकार को आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर पूरी तरह से विफल करार दिया। पार्टी के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पीएम मोदी के पाकिस्तान दौरे से वापस आते ही आतंकी हमला बताता है कि सरकार और इसकी खुफिया एजेंसियां सतर्क नहीं थी।

उन्होंने कहा कि कभी यही सरकार आतंकवाद और वार्ता साथ-साथ न होने की दलील दी थी। अब पार्टी पूछना चाहती है कि इस आतंकी हमले के बाद सरकार का पाकिस्तान से बातचीत के प्रति ताजा रुख क्या है।

पार्टी के एक अन्य नेता मीम अफजल ने इसे खुफिया तंत्र की नाकामी करार दिया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन खत्म होने की घोषणा के बाद उसी एयरबेस पर फिर से आतंकी हमला बताता है कि सरकार और उसकी एजेंसियां कितनी सतर्क हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed