फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   reach amar ujala stall in world book fair

पुस्तक मेले में अमर उजाला का प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों के लिए तोहफा

Mon, 11 Jan 2016 01:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 11 Jan 2016 01:55 PM IST
विज्ञापन
 reach amar ujala stall in world book fair

प्रगति मैदान चल रहे विश्व पुस्तक मेले में अमर उजाला के स्टॉल में प्रतियोगी परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर तरह की किताबें मौजूद हैं। यह स्टॉल हॉल नंबर 12 में चल रहा है।

विज्ञापन


जो युवा अलग-अलग सरकारी नौकरियों या विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए अमर उजाला खास तरह की सुविधा लेकर आया है। विश्व पुस्तक मेला में अमर उजाला की एजुकेशन बुक्स का स्टॉल लगा हुआ है। इस स्टॉल में प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ नौकरी से जुड़ी हर तहर की किताबें मौजूद हैं। सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओ की किताबें एक ही स्टॉल पर मिल जाना उन छात्रों के लिए तोहफे जैसा है।
विज्ञापन


अलग राज्यों में होने वाली नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी यहां पुस्तक उपलब्ध हैं। छात्रों की भाषा की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए इस स्टॉल में जो भी किताबें उपलब्ध हैं उसमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों में ही विवरण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला के इस स्टॉल में 250 से भी ज्यादा अलग-अलग तरह की एजकेशन बुक्स हैं। खास बात यह है कि इस फेयर में इन प्रतियोगी पुस्तकों के अलावा अमर उजाला ग्रुप से निकलने वालीं 6 पत्रिकाएं भी उपलब्ध हैं। पाठकों की सुविधा के लिए इन पत्रिकाओं के विशेष अंक भी स्टॉल में उपलब्ध हैं।

अमर उजाला सफलता के अलावा सफलता सामयिकी, जीके एंड आईक्यू, अमर उजाला जॉब्स, अमर उजाला उड़ान और अमर उजाला आरबिट पत्रिकाएं यहां मौजूद हैं। बुक फेयर के हॉल नंबर 12 में यह स्टॉल लगा है। यह पुस्तक मेला 17 जनवरी तक चलेगा।

कैसे पहुंचे स्टॉल तक

अमर उजाला एजुकेशन बुक्स के इस स्टॉल तक पहुंचने का रास्ता बेहद आसान है। यदि आप मेट्रो से वहां जा रहे हैं तो प्रगति मैदान में एंटर करते ही दायीं तरफ हॉल नबंर 12 दिख जाएगा। इस हॉल में जो पहला गेट है उस गेट में घुसते ही बायीं तरफ शुरुआत के चार काउंटर अमर उजाला के ही हैं। यहीं पर आपको हर तरह की किताबें उपलब्ध हो जाएंगी।


मिलेगी खास छूट


पाठकों के लिए खुशखबरी ये है कि पुस्तक मेले में लगे इस स्टॉल से किताब खरीदने में उन्हें 30 से 40 फीसदी छूट मिल जाएगी। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को अमर उजाला की पत्रिकाओं के वह अंक उपलब्ध हो जाएंगे तो उनसे मिस हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed