मोदी के अध्यक्ष बनते ही आरसीए निलंबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी के एक बार फिर अध्यक्ष बनते ही मंगलवार को बीसीसीआई ने राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) को निलम्बित कर दिया।
जानकारी के तहत आरसीए में मोदी की वापसी का शुरू से ही विरोध कर रहे बीसीसीआई ने आखिरकार राज्य के क्रिकेट संघ को निलंबित करने तथा साथ ही इसकी गतिविधियों को संचालित करने के लिए एक तदर्थ संस्था बनाने का निर्णय किया।
विवादों में रहे मोदी चार साल से लंदन में रह रहे हैं तथा अदालत के आदेश पर ही उनको चुनाव लडऩे की अनुमति मिली थी।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हुई वोटिंग
उच्चतम न्यायालय ने आरसीए के पिछले 19 दिसम्बर को हुए चुनाव परिणाम पर रोक लगा दी थी। लेकिन अदालत के आदेश पर ही पर्यवेक्षक ने मंगलवार को परिणामों की घोषणा की, जिसमें मोदी को 33 में से 24 मत मिले जबकि निवर्तमान अध्यक्ष सी.पी. जोशी गुट के रामपाल शर्मा को मात्र पांच मत ही हासिल हुए।
पिछले सप्ताह उच्चतम न्यायालय ने सीलबंद लिफाफे में बंद मतों की गणना कर छह मई को इसके परिणाम घोषित करने का आदेश दिया था। बीसीसीआई ने गत 25 सितम्बर को अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए मोदी पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बावजूद भी उन्होंने चुनाव में उतरेन का निर्णय किया।
पाए गए थे दोषी
बोर्ड की ओर से बनाई गई अरूण जेटली और ज्योतिरादित्य की दो सदस्यीय समिति ने अपनी 134 पेज की रिपोर्ट जुलाई 2013 में प्रस्तुत की थी, जिसमें मोदी को वित्तीय अनियमितता एवं अनुशासनहीनता का दोषी माना गया था।
उच्चतम न्यायालय के पर्यवेक्षक सेवानिवृत्त न्यायाधीश एन.एम. कांसलीवाल द्वारा घोषित चुनाव परिणाम में डिप्टी प्रेसीडेंट पद पर महमूद आव्दी, वाईस प्रेसीडेंट पद पर अमीन पठान, रतन सिंह, राजेन्द्र सिंह राठौड़, सुशील शर्मा, विमल शर्मा तथा विवेक व्यास शामिल हैं।
सचिव पद पर सोमेन्द्र तिवाड़ी तथा कोषाध्यक्ष पद पर पवन गोयल चुने गए। इसके अलावा छह संयुक्त सचिव तथा तीन कार्यसमिति के सदस्य भी चुने गए हैं।