{"_id":"3ff29502c263b68a4e63d9000f0198b7","slug":"rbi-leaves-policy-rates-unchanged-in-first-bi-monthly-review","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और होम लोन नहीं होंगे सस्ते","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कार और होम लोन नहीं होंगे सस्ते
एजेंसी/मुंबई
Updated Tue, 01 Apr 2014 01:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक ने खुदरा महंगाई के बढने की आशंकाओं के मद्देनजर आशा के अनुरूप नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया है जिससे आवास, वाहन और व्यक्तिगत ऋण के सस्ते होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने आज यहां चालू वित्त वर्ष की ऋण एवं मौद्रिक नीति जारी करते हुये कहा कि थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई कम होते हुये यदि उसके लक्षित स्तर की ओर लुढकती है तो निकट भविष्य में ब्याज दरों में बढोतरी नहीं की जायेगी।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ने अल्पकालिक ऋण दरों, रेपो और रिवर्स रेपो के साथ ही नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) बैंक दर मार्जिनल स्टैडिंग फैसिलिटी (एमएसएफ) में कोई बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन
रेपो दरें 8.0 प्रतिशत, रिवर्स रेपो दर 7.0 प्रतिशत, बैंक दर 9.0 प्रतिशत, सीआरआर 4.0 प्रतिशत, एमएसएफ 9.0 प्रतिशत पर यथावत है। वैधानिक तरलता अनुपात (एसएलआर) भी 23 प्रतिशत पर यथावत है।
रिजर्व बैंक ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) विकास दर पांच से छह प्रतिशत तक रह सकती है और जनवरी 2015 तक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित खुदरा महंगाई आठ प्रतिशत तथा जनवरी 2016 तक यह छह प्रतिशत पर आ सकती है।