फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   RBI Governor Raghuram Rajan in Deshmukh memorial lecture on Financial Sector Reforms in India

राजन ने चेताया, ज्यादा कर्ज लेना ठीक नहीं

Sat, 30 Jan 2016 09:45 AM IST
Updated Sat, 30 Jan 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
RBI Governor Raghuram Rajan in Deshmukh memorial lecture on Financial Sector Reforms in India

आगामी बजट के पहले रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने ज्यादा कर्ज लेकर विकास की रफ्तार बढ़ाने को लेकर चेताया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि राजकोषीय मजबूती के रास्ते से थोड़ा भी हटने से अर्थव्यवस्था की स्थिरता को नुकसान होगा।

राजन ने कहा कि वैश्विक स्तर पर आर्थिक चुनौतियों के बीच अर्थव्यवस्था को स्थिरता देने वाले कारकों को लेकर कोई जोखिम नहीं लिया जा सकता है और सरकार व आरबीआई को महंगाई कम करने का प्रयास जारी रखना चाहिए।

बेहद सावधान रहना होगा

RBI Governor Raghuram Rajan in Deshmukh memorial lecture on Financial Sector Reforms in India

उन्होंने कहा कि ब्राजील का अनुभव बताता है कि आक्रामक नीतियों के जरिए छोटी ग्रोथ का लाभ हासिल करने की कीमत अस्थिर देश बनने के तौर पर चुकानी पड़ सकती है।

हमें वैश्विक स्तर पर आर्थिक चुनौतियों के बीच अपनी इकलौती मजबूती ताकत आर्थिक कारकों की स्थिरता को कमजोर करने को लेकर बेहद सावधान रहना होगा।

सीडी देशमुख मेमोरियल लेक्चर देते हुए राजन ने कहा कि इस बात पर चर्चा हो रही है कि क्या भारत को एक बार फिर से राजकोषीय मजबूती के लक्ष्य को कुछ समय के लिए स्थगित कर देना चाहिए। कुछ लोगों का तर्क है कि इससे ऊंची विकास दर हासिल की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed