फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   EMI on home loan might get reduced; RBI cuts down repo rate

आरबीआई का बड़ा फैसला, कम हो सकती है EMI

Thu, 15 Jan 2015 01:20 PM IST
Updated Thu, 15 Jan 2015 01:20 PM IST
विज्ञापन
EMI on home loan might get reduced; RBI cuts down repo rate

बैंक लोन लेने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने के आसार हैं। आरबीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए रेपो रेट में कटौती की है। हालांकि रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.25 की कमी की है। ये कमी तुरंत प्रभाव से लागू की गई है। इसी के साथ अब रेपो रेट 8 से घटकर 7.75 फीसदी हो गई है।

आरबीआई के इस फैसले के बाद ये उम्मीद की जा रही है कि होम लोन और कार लोन सस्ते हो सकते हैं। साथ ही बैंकों के पास ईएमआई कम करने का मौका भी होगा। हालांकि रिजर्व बैंक ने साफ किया है कि ईएमआई कम करने का फैसला बैंक लेंगे।
विज्ञापन

सेंसेक्स में आया उछाल

EMI on home loan might get reduced; RBI cuts down repo rate

रेपो रेट में इस कटौती के पीछे पिछले दिनों की महंगाई दरों में कमी को अहम वजह माना जा रहा है। वहीं जानकारों की मानें तो विकास दर बढ़ाने के मकसद से आरबीआई ने यह कटौती की है।

फिलहाल रेपो रेट में कटौती के रिजर्व बैंक के फैसले का असर भी देखने को मिल रहा है। शेयर बाजार ने इस फैसले को हाथोंहाथ लिया है। बृहस्पतिवार को शेयर बाजार खुलते ही इसमें खासा उछाल देखने को मिला है।

सेंसेक्स में करीब 600 अंकों का उछाल आया है। दूसरी ओर निफ्टी में भी 186 अंकों का उछाल देखने को मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed