{"_id":"258cda9b018c4c31100142f444360317","slug":"rbi-cuts-50-basis-point-repo-rate-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई ने रेपो रेट घटाए, अब घटेगी EMI","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आरबीआई ने रेपो रेट घटाए, अब घटेगी EMI
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 29 Sep 2015 11:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट की दरों में कटौती करते हुए 50 बेसिस प्वाइंट की कमी की है। साथ ही रिवर्स रेपो रेट में भी कटौती की गई है।
विज्ञापन
बदलाव के बाद रेपो रेट 6.75 फीसदी हो गई है। वहीं रिवर्स रेपो रेट 5.75 फीसदी हुआ।
आरबीआई के इस कदम का सीधा असर बैंक लोन लेने वालों को होगा। इस कटौती का सीधा असर आपकी EMI पर होगा और बैंक ब्याज दरों में कटौती के लिए मजबूर होंगे।
आपको बता दें कि दो दिन पहले ही वित्त मंत्री अरूण जेटली और नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने ब्याज दरों में कटौती के संकेत दिए थे।
इस कटौती के बाद आरबीआई के गवर्नर रघुराम राजन ने बताया कि दुनियाभर में बाजार की हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे में मांग बढ़ाने के लिए ये कदम उठाया गया है।
फिलहाल आरबीआई के इस कदम के बाद अब ये तय है कि लोन लेने वालों को इसका फायदा मिलेगा। बैंकों पर ब्याज दर घटाने का दबाव बढ़ गया है।