फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   RAW's Colombo chief expelled by Srilanka

कोलंबो में तैनात रॉ प्रमुख निर्वासित

Sun, 18 Jan 2015 07:17 PM IST
Updated Sun, 18 Jan 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन
RAW's Colombo chief expelled by Srilanka

श्रीलंका ने कोलंबो में तैनात रॉ प्रमुख को निर्वासित कर दिया है। श्रीलंका ने यह कदम उस दावे के सामने आने के बाद उठाया है जिसमे कहा गया है कि इस शख्स ने हाल ही में श्रीलंका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे की हार में प्रमुख भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन


भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ऐसी किसी भी खबर का खंडन करते हुए कहा है कि उनका तबादला एक आम प्रक्रिया का हिस्सा मात्र है। गौरतलब है कि महिंद्रा राजपक्षे 8 जनवरी को श्रीलंका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में हारे थे, उन्हें मैत्रिपाला सिरिसेना ने हराया था।
विज्ञापन


प्रवक्ता के मुताबिक वो इस बारे में ज्यादा तथ्य नहीं जानते हैं। वहीं दूसरी ओर कोलंबो में गठित हुई नई सरकार का कहना है कि वह ऐसी रिपोर्ट के बार में जानती है लेकिन वह इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिरिसेना ने दी महिंद्रा राजपक्षे को शिकस्त

RAW's Colombo chief expelled by Srilanka

श्रीलंका में हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनावों में मैत्रिपाला सिरिसेना ने महिंद्रा राजपक्षे को करारी शिकस्त दी थी। विरासत में राजनीति पाने वाले लॉ ग्रेजुएट महिंद्रा राजपक्षे की इस हार पर हर किसी को हैरानी हुई।

जानकारों के हिसाब से महिंद्रा राजपक्षे को अपने परिवार-वाद के चलते ही मुंह की खानी पड़ी। अपनी जीत के बाद सिरिसेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना दी, "मैं उन हजारों लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने मुझपर विश्वास दिखाया है। अब उदार मैत्रि-युग की शुरुआत करते हैं।"

सिरिसेना की इस अभूतपूर्व जीत में तमिल वर्चस्व वाले उत्तर और पूर्वी क्षेत्रों की अहम भूमिका रही जहां पर मैत्रिपाला ने बड़ी जीत हासिल की। वहीं उन्होंने केंद्र की राजनीति में सबसे अहम माने जा रहे कोलंबों में भी उम्दा प्रदर्शन किया। सिरिसेना ने खंडित विपक्ष और अल्पसंख्यक वोटों के राजपक्षे के खिलाफ होने को अपनी जीत का आधार बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed