फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rats eat wheat worth one thousand crore in up

यूपी में चूहे खा जाते हैं एक हजार करोड़ का गेहूं

Thu, 08 Nov 2012 10:43 AM IST
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 08 Nov 2012 10:43 AM IST
विज्ञापन
rats eat wheat worth one thousand crore in up

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री आनंद सिंह ने कहा है कि सूबे में एक ओर बड़ी संख्या में बच्चे भूखे सोने को मजबूर हैं, दूसरी ओर हर साल 1000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का गेहूं चूहे चट कर जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही जीएम फसलों की खेती के संबंध में फैसला लेगी।

विज्ञापन


आनंद सिंह ने कहा है कि सिर्फ हठधर्मिता के लिए जेनेटिकली मॉडीफाइड (जीएम) फसलों का विरोध नहीं होना चाहिए। राज्य सरकार ने इस मुद्दे पर अध्ययन के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित की है। टीम की सिफारिशों और किसानों के हित को देखते हुए इस पर फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन


कृषि मंत्री इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पीएचडी चेंबर के संयोजन और कृषि विभाग के सहयोग से आयोजित गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है और बिचौलिये उसका फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने खाद्यान्न भंडारण स्थानों पर खाद्यान्न चोरी की चर्चा करते हुए मंडी समिति को इसकी समीक्षा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलहनी फसलों को नीलगायों से होने वाले नुकसान का हवाला देते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि इसके लिए यूपी सहित पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को मिलकर केंद्र से मांग करनी होगी कि वह नीलगाय को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची तीन से निकालकर पांच में डालें। कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) आलोक रंजन ने कहा कि अभी प्रदेश में 40 प्रतिशत फल और सब्जियां सड़ जाती हैं, इसे रोकना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed