{"_id":"d40af11cb96319f198844e12ed8e99f0","slug":"rational-debate-must-on-art-370-suffering-of-kashmiri-pandits-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारा 370 पर मोदी ने मोड़ा बहस का रुख!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
धारा 370 पर मोदी ने मोड़ा बहस का रुख!
एजेंसी/अहमदाबाद
Updated Tue, 03 Dec 2013 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में लागू अनुच्छेद 370 पर अपने बयान की आलोचना के बाद अब बहस का रुख मोड़ने की कोशिश की है।
विज्ञापन
मोदी ने कहा है कि अनुच्छेद 370 पर तर्कसंगत तरीके से बहस कराने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों की तकलीफों समेत अन्य मुद्दों पर भी बहस होनी चाहिए। रविवार को इस संबंध में उनकी टिप्पणी की जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तीखी आलोचना की थी।
विज्ञापन
पढ़ें:- धारा 370 पर मोदी के बयान से मचा सियासी बवाल
विज्ञापन
मोदी ने सोमवार को ट्विटर पर कहा कि जम्मू-कश्मीर में लागू अनुच्छेद 370 पर तार्किक और केंद्रित बहस होनी चाहिए। लेकिन हमें राज्य में रह रहे हर वर्ग के लोगों की तकलीफों पर भी बात करनी होगी।
मोदी ने इस मुद्दे को उठाने का श्रेय लेने की कोशिश करते हुए लिखा है, 'अच्छा लगा कि अनुच्छेद 370 पर बहस की मेरी अपील के बाद इस पर आम लोगों के बीच चर्चा हो रही है। टीवी और सोशल मीडिया पर इस पर बहस हो रही है।'
पढ़ें:- मोदी ने फिर की गलती, उमर ने लताड़ा!
मोदी ने रविवार को जम्मू-कश्मीर की महिलाओं के लिए समान अधिकार का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि महिलाओं के साथ कश्मीर में भेदभाव हो रहा है। इस पर उमर ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा था कि मोदी के पास या तो इस मुद्दे पर पूरी जानकारी नहीं है या फिर वह झूठ बोल रहे हैं।
मोदी ने उमर और उनकी बहन सारा की राज्य से बाहर शादी का हवाला देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में महिलाओं को देश के दूसरे हिस्सों की तरह पुरुषों के बराबर अधिकार नहीं हैं।
उन्होंने कहा था कि कश्मीरी पंडितों ने जो तकलीफें उठाई हैं उनसे कोई भी इनकार नहीं कर सकता। कश्मीर के कुछ समुदायों को जो घाव दिए गए हैं, वे अब भी हरे हैं।