फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ratan tata appoint as railway kayakalp council chairman

रतन टाटा के नेतृत्व में रेलवे का कायाकल्प!

Fri, 20 Mar 2015 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Mar 2015 10:44 AM IST
विज्ञापन
ratan tata appoint as railway kayakalp council chairman

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट में रेलवे को प्रगतिशील रास्ते पर लाने के लिए की गई कायाकल्प योजना पर काम शुरू कर दिया है। इस पर पहला बड़ा निर्णय लेते हुए रेल मंत्री ने कायाकल्प काउंसिल की जिम्मेदारी जाने माने उद्योगपति रतन टाटा को सौंप दी है।

विज्ञापन


उन्हें काउंसिल का हेड नियुक्त किया गया है। कायाकल्प के जरिए टाटा रेलवे में निवेश के द्वार खोलने के साथ प्रगति और उत्थान के तरीकों को अपनाएंगे।

काउंसिल के सदस्यों के रूप में फिलहाल ऑल इंडियन रेलवे मेन फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी शिव गोपाल मिश्रा और नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मेन के सेक्रेटरी जनरल डॉ. एम राघवैया को चुना गया है। ये दोनों रेलवे कर्मियों और सदस्यों का काउंसिल में प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


काउंसिल के बाकी सदस्यों की घोषणा वक्त आने पर की जाएगी। काउंसिल रेलवे के सभी साझीदारों से बात कर कायाकल्प पर काम शुरू करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed