फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rastriya swayam sevak sangh demands education commision

संघ ने की चुनाव आयोग की तर्ज पर शिक्षा आयोग बनाने की मांग

Fri, 29 Jan 2016 05:59 AM IST
Updated Fri, 29 Jan 2016 05:59 AM IST
विज्ञापन
rastriya swayam sevak sangh demands education commision

संघ ने शिक्षा को आम आदमी की जेब के अनुरूप बनाने की वकालत की है। संघ के संगठन भारतीय शिक्षण मंडल ने एक समान शिक्षा व्यवस्था बनाने की सरकार से मांग करते हुए चुनाव आयोग की तर्ज पर निष्पक्ष शिक्षा आयोग बनाने की मांग की है।

विज्ञापन


नई शिक्षा नीति के लिए भारतीय शिक्षण मंडल ने जो अहम सुझाव दिए हैं, उसमें शिक्षा क्षेत्र को नौकरशाही और बाजार व्यवस्था से मुक्त कराने पर जोर है।

वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में समग्र बदलाव की मांग के साथ उसने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी से आठवीं तक नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था, चुनाव आयोग की तर्ज पर निष्पक्ष शिक्षा आयोग और नीति निर्धारण से नौकरशाहों को हटाकर शिक्षाविदों को शामिल करने की मांग की है।
विज्ञापन

छोटे बदलावों से नहीं बदलेगी शिक्षा व्यवस्था

rastriya swayam sevak sangh demands education commision

संघ का मानना है कि छोटे बदलावों से देश की शिक्षा व्यवस्था नहीं बदलेगी। इसके लिए समग्र ढांचे में बदलाव की जरूरत है।

भारत की नई शिक्षा नीति के लिए सुझाव देने से पहले संघ संगठनों ने देश-विदेश के तमाम शिक्षा व्यवस्था और नीतियों का अध्ययन किया है।

भगवा परिवार सभी बच्चों के लिए अमेरिका की तर्ज पर आठवीं तक एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहा है। तो शिक्षकों के प्रति समाज में सम्मान पैदा करने के लिए उसने दक्षिण कोरिया और जापान की नीति का अनुमोदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed