{"_id":"ee031f58-ef95-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"rashtrapati-bhawan-league-will-start-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल के बाद अब 'राष्ट्रपति भवन लीग' की बारी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आईपीएल के बाद अब 'राष्ट्रपति भवन लीग' की बारी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 18 Jul 2013 04:06 PM IST
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का क्रेज चाहे क्रिकेट के दर्शकों के बीच कम हो गया हो लेकिन राष्ट्रपति भवन अब अपनी क्रिकेट लीग शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन भी अब अपना एक क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने वाला है। इसका नाम भी आईपील की तरह ही राष्ट्रपति भवन लीग (आरबीएल) होगा।
राष्ट्रपति भवन के चार विभागों की चार टीमें आरबीएल में खेलेंगी। चारों टीमों के खिलाड़ी राष्ट्रपति भवन में ही काम करने वाले लोग होंगे।
इस टूर्नामेंट का पहला संस्करण मानसून सत्र के बाद शुरू होगा।
टीमें दस-दस ओवरों के मैच खेलेंगी। यह मुकाबला चार टीमों सेक्रेटेरियाट एवेन्जर्स, हाउसहोल्ड रॉयल्स, प्रेजिडेंट्स बॉडीगार्ड चार्जर्स और दिल्ली पुलिस चैलेंजर्स के बीच होगा।
विज्ञापन
मैच के लिए राजेंद्र प्रसाद सरकारी स्कूल में पिच भी तैयार कर दी गई है। आरबीएल के आयोजन की जिम्मेदारी राष्ट्रपति की सचिव ओमिता पॉल, विशेष कार्य अधिकारी सुरेश यादव और अन्य अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
एक अधिकारी के मुताबिक इस मैच को देखने के लिए 1600 विद्यार्थी तक आ सकेंगे। वैसे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी फुटबॉल प्रेमी हैं लेकिन वह भारतीय क्रिकेट टीम के प्रदर्शन पर भी पूरा ध्यान रखते हैं। उनके पसंदीदा क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हैं।