राष्ट्रपति भवन ने ललित मोदी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
(फोटो - ओमिता पॉल)
ललित मोदी विवाद फिलवक्त थमता नहीं दिख रहा है। ललित मोदी के ट्वीट्स ने भारतीय राजनीति में भारी उथल पथल मचाया और एक बार फिर से मोदी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है।
इस बार ललित मोदी के खिलाफ शिकायत राष्ट्रपति भवन ने दिल्ली पुलिस को एक औपचारिक शिकायत भेजी है, जिसके साथ ललित मोदी का 23 जून का ट्वीट भी संलग्न है, जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति सचिव ओमिता पॉल के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।
सूत्रों के मुताबिक शिकायत पर राष्ट्रपति भवन के एक अधिकारी के हस्ताक्षर हैं और उसमें 'उचित कार्रवाई' करने की सिफारिश की है। राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों ने इस संबंध में कहा कि वो इस मुद्दे पर कोई राय नहीं देना चाहते।
'दुर्भावनाग्रस्त और निराधार' है शिकायत
लेकिन इससे पहले भी राष्ट्रपति भवन की ओर से बयान आया था जिसमें ललित मोदी के ट्वीट को 'दुर्भावनाग्रस्त और निराधार' बताया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने राष्ट्रपति भवन की शिकायत मिलने की बात स्वीकार की है।
बस्सी ने इस मामले में कोई जानकारी न देते गुए कहा कि हमें कुछ दिन पहले इस से संबंधित शिकायत मिली है और इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
लेकिन इस शिकायत में अभी यह नहीं साफ हो पाया है यह शिकायत सिर्फ लमो के 23 जून के ट्वीट तक ही सीमित है या फिर इसमें कुछ और भी शामिल है।
लमो ने लगाया था आरोप
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहन है कि धारा 66 ए रद्द कर दिए जाने से उन्हें दूसरे विकल्पों पर विचार करना पड़ेगा। अधिकारियों के मुताबिक उन्हें पहले यह तय करना है कि राष्ट्रपति भवन की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत को आपराधिक मामले के रुप में देखे अथवा नहीं। उन्होंने कहा कि यह भी देखना होगा कि मोदी के ट्वीट को लेकर मानहानि का मामला बनेगा या नहीं।
बताते चलें कि के इंग्लैंड में रहने के मुद्दे पर वहां की सरकार को दिए हलफनामे में लमो ने यह आरोप लगाया था कि अपीएल की कोच्चि फ्रेंचाइजी में स्व0 सुनंदा पुष्कर को स्वीट इक्विटी देने के बारे में बातें लीक होने बाद प्रणब मुखर्जी उनके पीछे पड़ गए थे। यह शिकायत ऐसे वक्त पर की गई है जबकि प्रवर्तन निदेशालय ललित मोदी के खिलाफ समन जारी करेगा।