{"_id":"f2146fec-c15b-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"rashtrapati-bhavan-to-levy-charges-for-mughal-garden-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मुफ्त में नहीं होगी राष्ट्रपति भवन की सैर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब मुफ्त में नहीं होगी राष्ट्रपति भवन की सैर
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 20 May 2013 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायसीना हिल्स पर स्थित देश के प्रथम नागरिक के आलीशान आवास की सैर के लिए अब रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन
देश भर से आने वाले सैलानी अब तक राष्ट्रपति भवन और उसके पीछे बने मुगल गार्डन की मुफ्त सैर करते थे, लेकिन इस भ्रमण के लिए अब पंजीकरण शुल्क देना होगा।
राष्ट्रपति भवन आगंतुकों से पंजीकरण शुल्क के तौर पर 25 रुपये की राशि लेगा और उसका उपयोग सुविधाएं बढ़ाने के लिए करेगा।
यह व्यवस्था एक अगस्त से लागू होगी। हालांकि प्रतिवर्ष फरवरी/मार्च में मुगल गार्डन खुलने पर यह शुल्क नहीं देना होगा।
राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर भुगतान की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा शुक्रवार, शनिवार और रविवार को पहुंचने वाले सैलानी सीधे वहां पहुंचकर भी शुल्क जमा कर सकेंगे।
तीस या अधिक लोगों के समूह में आने वालों लोगों को पंजीकरण शुल्क में रियायती मिलेगी। बारह वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
कुछ समय पहले शुरू हुई इस व्यवस्था के लागू होने के बाद से अब तक हजारों सैलानी राष्ट्रपति भवन का भ्रमण कर चुके हैं।