'मैडम इजाजत दो, मैं लड़ूंगा मोदी के खिलाफ'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिख कर मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने की इजाजत मांगी है।
चिट्ठी में उन्होंने लिखा है कि सेक्युलर भारत का सपना एक खौफ के साए में है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा है कि मैं मोदी को सेक्युलरिज्म का पाठ पढ़ाना चाहता हूं।
उन्होंने केजरीवाल को बीजेपी की बी टीम करार दिया और उन पर बात करने को फिजूल बताया।
क्या लिखा है चिट्ठी में
राशिद ने यकीन जताया है कि जनता सेक्यूलरिज्म की इस लड़ाई में कांग्रेस को जिताएगी।
बिजनौर के रहने वाले अल्वी दो बार राज्यसभा और एक बार लोकसभा के सदस्य रहे हैं। 1999 में अल्वी ने लोकसभा का चुनाव जीता था।
पहले चल था दिग्विजय और आनंद का नाम
राशिद अल्वी से पहले दिग्विजय सिंह का नाम वाराणसी के लिए चला था लेकिन बाद में इस चर्चा पर खुद दिग्विजय ने फुलस्टॉप लगा दिया।
दिग्विजय ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि वे वैसा ही करेंगे जैसा पार्टी कहेगी।
दिग्विजय के अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आनंद शर्मा भी मोदी के खिलाफ लड़ने की इच्छा जता चुके हैं।