{"_id":"d01c0606-8359-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"rashid-alvi-criticise-bjp-praise-to-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की कुर्सी मिलनी नहीं, फिर मोदीगान क्यों?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पीएम की कुर्सी मिलनी नहीं, फिर मोदीगान क्यों?
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2013 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मोदीगान को लेकर भले ही कांग्रेस में बेचैनी हो, लेकिन पार्टी इसे हलके में उड़ा कर अपनी असहजता झलकाना नहीं चाहती है। लिहाजा उसने भाजपा पर कटाक्ष कर अपना डर काफूर करने की कोशिश की है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा एक ऐसी किश्ती की तरह है जो तूफान में फंसी हुई है। वह तलाश में है कि कोई उसे तूफान से निकाल दे। इसलिए वह कभी किसी की तरफ देखती है तो कभी किसी की तरफ। भाजपा फैसला नहीं कर पा रही। वह कंफ्यूजन में है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने शनिवार को कहा कि सच्चाई यह है कि जिस पीएम पद के लिए वे व्याकुल हैं और लड़ाई लड़ रहे है, वह उन्हें कभी मिलने की कोई संभावना ही नहीं है। अल्वी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार 2014 में दस साल का कार्यकाल पूरा करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस के ऊपर बेबुनियाद आरोप लगाती है। कांग्रेस भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा लड़ाई लड़ती रही है। सच्चाई यह है कि भाजपा का इतिहास ऐसे लोगों से भरा है कि जो भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।
कांग्रेस पर आतंकवाद को सांप्रदायिक रंग देने के भाजपा के आरोप पर अल्वी ने कहा कि आतंकवाद को किसी मजहब से नहीं जोड़ा जा सकता। आतंकवाद सिर्फ आतंकवाद है। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस मुद्दे पर राजनीतिक करने के बजाय मिलकर लड़ाई लड़नी चाहिए। भाजपा हर चीज में राजनीतिक फायदा तलाशती है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।