फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   RAS Pre exam date announced after cancellation.

रद्द आरएएस प्री की परीक्षा की तारीख घोषित

Wed, 10 Sep 2014 07:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Wed, 10 Sep 2014 07:47 PM IST
विज्ञापन
RAS Pre exam date announced after cancellation.

पेपर आउट होने के खुलासे के बाद रद्द हुई आरएएस (प्रारंभिक) परीक्षा 2013, अब दोबारा 8 नवम्बर को होगी।

विज्ञापन


स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने गत 9 जुलाई को चार जनों की गिरफ्तारियों के साथ इस परीक्षा को लेकर सनसनीखेज खुलासे किए थे। इसके बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा को रद्द कर दिया था।

आरपीएससी से मिली जानकारी के अनुसार यह परीक्षा सभी जिला मुख्यालयों पर 8 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी।

आयोग की वेबसाइट पर पाठ्यक्रम अपलोड कर दिया है। गौरतलब है कि एसओजी ने इस मामले में अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी की है।

ऐसे खुला था मामला

RAS Pre exam date announced after cancellation.

आरएएस प्री 2013 की परीक्षा की मेरिट में 50 छात्रों में से 32 एसटी के होने के कारण आरपीएससी को फर्जीवाड़े का शक हुआ और गुप्त पत्र के जरिए एसओजी को मामले की जांच के लिए कहा गया।

जांच में पता चला कि सरगना अमृत लाल के परिवार और रिश्तेदारी के 20 लोग आरएएस प्री की टॉप-50 मैरिट में आए, जिसमें उसकी पत्नी भी थी।

एसओजी ने 16 जून को इस मामले की तहकीकात शुरू की थी और 9 जुलाई को चार लोगों को गिरफ्तार करके इसका खुलासा किया था। इसके बाद आरपीएससी ने ये परीक्षा निरस्त करने का निर्णय किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed