{"_id":"9d714ef8-d75c-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"raped-girl-killed-her-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप ने किया बलात्कार तो बेटी ने काट डाला सिर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बाप ने किया बलात्कार तो बेटी ने काट डाला सिर
एजेंसी
Updated Mon, 17 Jun 2013 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस्ट्रेलिया के पास पापुआ न्यू गिनी में एक कलयुगी पिता ने रिश्ते को शर्मसार करते हुए अपनी मासूम बेटी को हवस का शिकार बना डाला।
विज्ञापन
इस पर उसने भी बदला लेते हुए धारदार चाकू से अपने पिता का सिर धड़ से अलग कर दिया। स्थानीय लोग उसके साथ हैं।
उनका कहना है कि अपनी बेटी से बलात्कार करने वाला मौत की सजा का हकदार था। पोस्ट-कुरियर अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, 40 वर्षीय इस शख्स ने बीते मंगलवार को अपनी 18 वर्षीय बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया।
उस वक्त उसकी पत्नी और तीन अन्य बच्चे किसी रिश्तेदार के यहां गए थे। इस कुकृत्य से सदमे में आई बेटी ने बुधवार सुबह धारदार चाकू से अपने पिता का सिर धड़ से अलग कर दिया।
विज्ञापन
अब वहां के लोग उसे बचाने में लगे हुए हैं। उन्होंने लड़की को पुलिस को सौंपने से इंकार कर दिया है।