{"_id":"34d49288-5688-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"raped-girl-for-steal-mobile-in-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल ‘चोरी’ करने के बदले लूट ली आबरू","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोबाइल ‘चोरी’ करने के बदले लूट ली आबरू
तिनसुकिया/एजेंसी
Updated Fri, 04 Jan 2013 09:39 PM IST
विज्ञापन
ऊपरी असम के तिनसुकिया जिले में चार लोगों ने एक 13 वर्षीय लड़की को इस सिर्फ इस वजह से अपनी हवस का शिकार बनाया क्योंकि उन्हें शक था कि लड़की ने उनमें से एक का मोबाइल चोरी किया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 2 और 3 जनवरी के बीच आधी रात के समय सुकनपुखरी चाय बागान में यह घटना हुई।
आरोपियों में से एक जोगेश्वर माली का मोबाइल गुम हो गया था। चोरी को लेकर उसकी पत्नी टुसू को इसी चाय बागान में काम करने वाली लड़की पर शक था। टुसू ने अपने पति और उसके दोस्तों को लड़की को सबक सिखाने के लिए उकसाया। इसके बाद चारों लड़की को एक सुनसान जगह पर ले गए और कथित तौर पर गैंगरेप किया।
लड़की ने अपने परिवार को इस घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने टुसू, माली और उसके दोस्तों सानेश नायक, तीरनाथ माली और राम चंद्र पटनायक को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मोबाइल का अब तक पता नहीं चल सका है।