{"_id":"13b74eb4-ebc1-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"raped-girl-and-throw-the-moving-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से दुष्कर्म करने के बाद कार से फेंका","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
युवती से दुष्कर्म करने के बाद कार से फेंका
बहरामपुर/एजेंसी
Updated Sat, 13 Jul 2013 07:05 PM IST
विज्ञापन
ओडिशा में एक युवती को मैसेज और फोन के जरिये शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने और उसे चलती कार से फेंके जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
गंजाम जिले का निवासी आरोपी सुशांत कुमार स्वैन की मयूरभंज जिले की रहने वाली युवती से फोन और मैसेज के जरिये बातचीत होती थी। स्वैन ने युवती से बातचीत के दौरान उसके साथ शादी करने का वादा किया था।
विज्ञापन
उसने नौ जुलाई को युवती को भुवनेश्वर बुलाकर उसके साथ तीन बार दुष्कर्म किया और गंभीर हालत में उसे कार से कंधमाल जिले की कलिंग घाटी में ले जाकर फेंक दिया। इस काम में उसके दो सहयोगियों ने मदद की।
विज्ञापन
युवती को सड़क के किनारे काम कर रहे मजूदरों ने बचाया, जिन्होंने उसे निकट के अस्पताल में भर्ती कराया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने स्वैन और उसके दोनों साथियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।