फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rape with minor girl in badaun

डेढ़ साल की मासूम को घुमाने के बहाने ले गया और कर दिया रेप

Tue, 14 Apr 2015 10:43 PM IST
Updated Tue, 14 Apr 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
rape with minor girl in badaun

महिला अपराधों के लिए बदनाम जिले में अब मासूम बच्चियां भी महफूज नहीं हैं। सोमवार की रात कामांध पड़ोसी रिक्शा चालक युवक ने डेढ़ साल की बच्ची से हैवानियत दिखाई। उसे घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। और सुनसान जगह पर उससे रेप किया। जब बच्ची बेहोश हो गई, तो उसे चुपचाप घर में लिटाकर भाग गया।

विज्ञापन


अगले दिन सुबह लड़की की मां ने बच्ची के कपड़े में खून रिसता देखा, तो वह घबरा गईं। मां-बाप उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। कोतवाल भी बच्ची की दशा देखकर सन्न रह गए। उन्होंने बच्ची को महिला अस्पताल में भर्ती कराने के साथ आरोपी युवक की तलाश में दबिश दी। मंगलवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


ये खबर लगते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। कोतवाली में भीड़ लग गई। यह देख एहतियातन पुलिस ने आरोपी को पुलिस लाइंस में रखा गया।

ये घटना शहर के लालपुर नई बस्ती इलाके की है। मंगलवार की रात करीब आठ बजे पड़ोस में रहने वाला (18) वर्षीय युवक डेढ़ साल की बच्ची को उसकी मां से ये कहकर अपने साथ ले गया कि वह उसे घुमाने ले जा रहा है। करीब एक घंटे बाद वह उसे चुपचाप घर में चारपाई पर लिटाकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार, आक्रोश

rape with minor girl in badaun

मंगलवार सुबह मां ने बेटी को जगाया तो वह बेसुध थी। उन्होंने उसे हिलाया-डुलाया तो वह निर्जीव सी लगी। उन्होंने तत्काल पति को बुलाया। दोनों ही बच्ची की हालत देख माजरा समझ गए। वे बेटी को लेकर कोतवाली पहुंचे।

पूरी जानकारी लेने के बाद कोतवाल ने आरोपी युवक की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। बाद में जब वह पकड़ा गया और मंगलवार सुबह लोगों को इस बात की जानकारी हुई, तो कोतवाली पर भीड़ जुटने लगी। आरोपी संजीव उर्फ नंदा के खिलाफ धारा 376, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है। काफी खून बहने से बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। एसएसपी सौमित्र यादव मौके पर गए। महिला अस्पताल जाकर बच्ची को भी देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed