फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rape with minor girl

जयपुर में बच्ची के साथ हैवानियत

Thu, 12 Mar 2015 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Thu, 12 Mar 2015 08:36 PM IST
विज्ञापन
rape with minor girl

जयपुर में नौ साल की बच्ची से बृहस्पतिवार को ऐसी हैवानियत का खुलासा हुआ कि सुननेवाले सभी हिल गए। सांगानेर क्षेत्र से लापता हुई बच्ची के साथ पड़ौसी ने दुष्कर्म किया था और उसका गला ब्लेड से चीरकर शव को मलबे में दबा दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वह बच्ची को बाजार से खाने की चीज दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार फर्नीचर का काम करनेवाले बच्ची के पिता ने गत सोमवार को घर से बाहर खेलते हुए उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। बच्चों से पूछताछ में पता चला कि पड़ौसी सूरज जाटव के साथ उसे अंतिम बार देखा गया था। पुलिस जांच में भी सूरज लगातार सहयोग कर रहा था। शक गहरा होने पर जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछा, तो उसने सारा मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन


सूरज ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह शराब के नशे में था। बच्ची का विश्वास जीतने के लिए उसने उसे रुपए भी दिए थे। इसके बाद वह नजदीक खण्डर में ले गया और वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची का गला ब्लेड से काट दिया और मलबे में दबा दिया। सूरज की निशानदेही पर पुलिस ने बच्ची का दबा शव बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि जाटव ने वर्ष 2012 में सूरज ने एक युवती के भाई का मर्डर किया था। उस युवती पर सूरज की बुरी नजर थी और भाई ने विरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed