{"_id":"a60305813866aede7e6f678264663d72","slug":"rape-with-dalit-woman-in-bihar-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद हजार में किया दलित की इज्जत का सौदा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
चंद हजार में किया दलित की इज्जत का सौदा
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
Updated Fri, 30 Jan 2015 09:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में पंचायत ने शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया है। पंचायत ने पहले एक दलित महिला की इज्जत का सौदा 41 हजार में तय किया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, दबंगों ने महिला के पति को जलाने का प्रयास किया। महिला के साथ चार दंबंगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था।
इस बात का खुलासा बृहस्पतिवार को तब हुआ जब महिला ने जनता दरबार में अपनी आपबीती सुनाई। जानकारी के मुताबिक बेलाल चौक थाना क्षेत्र में करीब 20 दिन पहले चार दबंगों ने एक दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद गांव में पंचायत हुई और दबंगों को 41 हजार रुपये महिला को मुआवजे के तौर पर देने को कहा गया।
दबंगों ने पंचायत में तो बात कबूल ली, लेकिन बाद में रुपये देने का दबाव बढ़ने पर उन्होंने महिला के पति को जिंदा जलाने का प्रयास किया। आरोपियों में एक वार्ड पार्षद भी बताया जा रहा है। पुलिस ने महिला के पति को गंभीर हालत में भर्ती कराया।
विज्ञापन
लेकिन महिला की गुहार के बावजूद पुलिस ने इस संबंध में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की, बल्कि दबाव बढ़ता देख मरीज को डिस्चार्ज कर दिया। पीड़िता ने बताया कि खेरिया पंचायत के वार्ड सदस्य प्रकाश रविदास ने करीब 20 दिन पहले उसे इंदिरा आवास के कागजात देने के बहाने पंचायत भवन में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन