फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rape with 5 yers child in delhi

दिल्ली में मासूम से रेपः पुलिस और 'आप' कार्यकर्ता भिड़े

Fri, 19 Apr 2013 02:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 19 Apr 2013 02:17 PM IST
विज्ञापन
rape with 5 yers child in delhi

दिल्ली के गांधी नगर इलाके में पांच साल की बच्ची के साथ हुई रेप की वारदात के बाद राजधानी में पुलिस के खिलाफ एक बार फिर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


उसे दयानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, मामले में पुलिस द्वारा बरती गई लापरवाही के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शनों के दौरान आम आदमी पार्टी की पुलिस के साथ झड़प भी हुई है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बच्ची को एम्स में भर्ती किए जाने के मांग कर रहे हैं।

क्या है मामला

गांधी नगर इलाके के एक मकान में पांच साल की बच्ची से उसी मकान में किराए पर रहने वाले एक युवक ने रविवार को अगवा कर दुष्कर्म किया।

बेहोशी की हालत में आरोपी बच्ची को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। बुधवार को किसी ने आरोपी के कमरे से बच्ची के रोने की आवाज सुनी।

ताला तोड़कर उसको कमरे से बाहर निकाला गया। फिलहाल मासूम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, बच्ची के परिवार के साथ गांधी नगर इलाके में किराए के मकान में पहली मंजिल पर रहती हैं।

14 अप्रैल शाम को अचानक खेलते हुए वह गायब हो गई। परिजन उसकी तलाश करते रहे। 15 अप्रैल गुमशुदगी गांधी नगर थाने में भी दर्ज कराई गई, लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच बुधवार शाम को बच्ची के ही घर में ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे से उसके रोने की आवाज आई। कमरे का ताला तोड़कर बच्ची को बाहर निकाला गया।

तीन दिनों तक रही कमरे में बंद

कमरे से बच्ची को अर्धमूर्छित अवस्था में बाहर निकाला गया और फौरन उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पता चला कि बच्ची ने तीन दिन से कुछ खाया-पिया ही नहीं है और उससे दुष्कर्म भी हुआ।

जांच में यह बात भी सामने आई है कि बच्ची के साथ घोर अमानवीयता की गई। उसके पेट से मोमबत्ती और बोतल के टुकड़े भी पाए गए हैं।

छानबीन के दौरान पता चला कि मकान में मनोज नाम का एक युवक किराए पर रहता था। सोमवार के बाद से उसे नहीं देखा गया।

पुलिस का मानना है कि आरोपी बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाकर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed