फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rape victim happy to know about asaram arresting

आसाराम की गिरफ्तारी पर खुश है बिटिया

Mon, 02 Sep 2013 03:07 PM IST
शाहजहांपुर/ब्यूरो
शाहजहांपुर/ब्यूरो Updated Mon, 02 Sep 2013 03:07 PM IST
विज्ञापन
rape victim happy to know about asaram arresting

दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली शाहजहांपुर की बिटिया आसाराम की गिरफ्तारी से बहुत खुश है।

विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने कहा कि सुबह जब बिटिया को गिरफ्तारी की सूचना दी तो वह बहुत खुश हुई और उसने ईश्वर को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि आसाराम की गिरफ्तारी में मीडिया का बहुत बड़ा योगदान है। यह काम मीडिया के सहयोग से पूरा हुआ है।

पढ़ें:- भले चंगे हैं आसाराम, मर्दानगी टेस्ट में भी पास

पिता ने कहा कि इतने समर्थन की उन्हें उम्मीद नहीं थी, लेकिन वह सभी के बहुत आभारी हैं जिन्होंने इस दुख की घड़ी में साथ दिया और विश्वास बनाए रखा।

बिटिया के पिता ने कहा कि अभी लंबी लड़ाई बाकी है। आसाराम की गिरफ्तारी की खुशी तो है, लेकिन संतुष्टि तब होगी जब बेटी की अस्मत से खिलवाड़ करने वाले को फांसी होगी।
विज्ञापन


पढ़ें:- गुंडागर्दी पर उतरे आसाराम के समर्थक, पत्रकारों पर हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित लड़की के पिता बोले, वह तो एक चींटी के समान हैं और उन्हें पहाड़ से टकराना था।

घर में गुमसुम रहती है बिटिया
बिटिया के पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी का मन बहलाने को एक लैपटॉप दे रखा है, जिसमें वह कार्टून आदि देखकर समय गुजारती रहती है।

तस्वीरों में देखिए: जूते-चप्पलों तले आसाराम बापू

घर में उसकी आवाज भी सुनाई नहीं देती। हर समय गुमसुम रहती है। मां के साथ थोड़ी-बहुत बातचीत कभी-कभी हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed