{"_id":"697b65f933b56ee3f779dd5d21bfd461","slug":"rape-squad-in-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप से बचाने वाला दस्ता तैयार, आखिरकार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रेप से बचाने वाला दस्ता तैयार, आखिरकार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 25 Jul 2013 12:02 PM IST
विज्ञापन
बंगाल में यौन अपराधों में इजाफा होने से लगातार इंकार करने के बाद ममता बनर्जी सरकार को आखिरकार इस सिलसिले में कदम उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस 15 अगस्त तक महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक विशेष दस्ता तैयार कर रही है, जो खास तौर से पर्यटकों को सुरक्षा मुहैया कराएगा। इस दस्ते में आधी महिलाएं होंगी।
टीओआई की खबर के मुताबिक जोधपुर पार्क में एक फ्रांसीसी महिला से छेड़छाड़ समेत जुलाई में रेप के कई मामले सामने आने के बाद सरकार के पास और कोई विकल्प नहीं बचा था।
विज्ञापन
बीते दो साल में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में बंगाल काफी ऊपर रहा है और सरकार को समझ आ गया है कि इससे उसकी छवि को नुकसान पहुंच रहा है।
शहर की पुलिस आत्मरक्षा से इस अभियान की शुरुआत कर रही है, जिसमें लड़कियों को ताइक्वांडो, जूडो, बॉक्सिंग, कराटे और रेसलिंग सिखाई जाएगी।
अगले कदम में वुमन इन नीड सेल का गठन किया जाएगा। यह उन महिलाओं और युवतियों की मदद करेगा, जो दिक्कत में हैं। यह चौबीसों घंटे चलने वाला सपोर्ट सेंटर होगा। इसे रिटायर्ड महिला पुलिस सहायक आयुक्त संभालेंगी।
विज्ञापन