{"_id":"eabf7822-70d4-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"rape-of-foreign-woman-in-capital-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में विदेशी महिला से रेप, आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राजधानी में विदेशी महिला से रेप, आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 07 Feb 2013 08:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में एक बार फिर रेप का मामला सामने आया। हौजखास इलाके में एक विदेशी महिला ने इवेंट ऑर्गनाइजर पर रेप का आरोप लगाया। रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
चीनी मूल की 23 वर्षीय महिला गुड़गांव की एक फर्म में काम करती है। महिला ने आरोप लगाया है कि सोमवार की रात उसका दोस्त तारिक शेख उसे मालवीय नगर में एक पार्टी में ले गया। पार्टी तारिक ने खुद आर्गनाइज की थी।
विज्ञापन
पार्टी खत्म होने के बाद तारिक उसे लिफ्ट देने के बहाने अपने दोस्त के घर ले गया। आरोप है कि वहां तारिक ने महिला को जबरन शराब पिलाई। जब वह नशे में आ गई तो तारिक ने उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि विदेशी महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर तारिक की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर दबिश दी गई। लेकिन वो फरार हो चुका था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसका मोबाइल सर्विलांस पर डाल दिया।
मोबाइल की लोकेशन का पता चलते ही तारिक को दबोच लिया गया। बुधवार दोपहर तारिक को दिल्ली की कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद कोर्ट ने तारिक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।