{"_id":"b9f932a0-54af-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"rape-is-sold-in-a-restaurant-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के रेस्टोरेंट में बिक रहा है 'बलात्कार'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुंबई के रेस्टोरेंट में बिक रहा है 'बलात्कार'
मुंबई/ इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 02 Jan 2013 01:10 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली गैंगेरेप के बाद पूरा देश जिस शब्द के खिलाफ आक्रोश से भर उठा है, उसी को भुनाने के लिए लिए मुंबई के एक रेस्टोरेंट ने अपने ड्रिंक का नाम 'बलात्कार' रख दिया।
विज्ञापन
लेकिन रेस्टोरेंट का ये निर्णय उसे भारी पड़ गया। आक्रोशित महिलाओं ने रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ की और पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।
रेस्टोरेंट पर आरोप लगाया गया है कि इसने एक ड्रिंक का नाम ही 'बलात्कार' ड्रिंक रख दिया। जैसे ही इसकी खबर महिलाओं को लगी, उन्होंने रेस्टोंरेट पर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी की महिला कार्यकर्ता मंगलवार रेस्टोरेंट में घुसीं और वहां का मेन्यू कार्ड मांगा। जब उन्हें इसका संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
रेस्टोंरेट के मालिक नेविल टिंबिडिया ने एक अखबार को अपने ड्रिंक के बारे में जो तर्क दिया है वो और भी आपत्तिजनक है। नेविल ने कहा कि ड्रिंक काफी स्ट्रांग है, इसीलिए इसका नाम 'बलात्कार' रखा गया है।