{"_id":"0688211c-ea06-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"rape-in-wimbledon-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"आई थी एंडी मरे का मैच देखने, हुआ 'रेप'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आई थी एंडी मरे का मैच देखने, हुआ 'रेप'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 11 Jul 2013 03:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ जुलाई का दिन विंबलडन के इतिहास में ब्रिटेन के लिए गौरवशाली था। एंडी मरे टेनिस के इतिहास में 77 साल बाद एकल पुरुष स्पर्धा में ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले ब्रिटिश बने।
विज्ञापन
इस अद्भुत घड़ी का गवाह बनने के लिए एक 34 साल की महिला भी विंबलडन पार्क में कतार में थी। वह मैच के टिकट लेने के लिए कोर्ट के बाहर शनिवार रात टेंट में डेरा डाले थी। उसके आस-पास और भी लोग टेंट में टिकट के लिए इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
लेकिन वह ब्रिटेन के ऐतिहासिक पल का गवाह नहीं बन पाई, शनिवार रात एक 30 साल के युवक ने उसकी 'आबरू लूट ली'। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
डेली मेल की खबर के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके बगल वाले टेंट में था। रविवार तड़के आरोपी ने उससे रेप की कोशिश की।
एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि आरोपी को बाद में सितंबर तक के लिए जमानत मिल गई।