फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rape in movie theater kolkata.

शो के दौरान सिनेमाघर में नाबालिग से रेप

Mon, 01 Sep 2014 06:21 PM IST
Updated Mon, 01 Sep 2014 06:21 PM IST
विज्ञापन
Rape in movie theater kolkata.

देश में बलात्कार की अपने किस्म की शायद पहली घटना सोमवार को पश्चिम बंगाल में घटी। यहां एक सिनेमाहाल में शो चलने के दौरान ही एक नाबालिग युवती के साथ बलात्कार हुआ। पुलिस ने सिनेमाहाल को सील कर उसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


इस मामले में खबर लिखने तक अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। यह हैरतअंगेज घटना पश्चिम मेदिनीपुर जिले के घाटाल इलाके में घटी। बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार देव पिछले लोकसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर घाटाल संसदीय सीट से चुनाव जीते थे।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि घाटाल के एक सिनेमाहाल में बांग्ला फिल्म चलने के दौरान ही एक नाबालिग युवती के साथ बलात्कार के बाद अभियुक्त फरार हो गया। उस युवती को स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहोशी की हालत में म‌िली युवती

Rape in movie theater kolkata.

सूत्रों के मुताबिक, हाल में भीड़ कम होने और अंधेरे का फायदा उठा कर अभियुक्त ने इस कुकर्म को अंजाम दिया। बलात्कार के बाद अभियुक्त फरार हो गया।

बाद में मध्यांतर के समय बिजली के प्रकाश ने लोगों ने उस युवती को बेहोशी की हालत में पिछली सीट पर पड़े देखा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हॉल को सील कर दिया है और उसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त की तलाश में जगह-जगह छापे मारे जा रहे हैं लेकिन फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed