रेप की ये पांच वारदातें दहला देंगी आपको
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब पूरी दुनिया में लोग दिवाली के मौके पर मां लक्ष्मी की पूजा कर रहे थे तो एमपी के रतलाम में तार-तार की जा रही थी एक मासूम की आबरू। आरोपी लड़की के पिता का दोस्त ही है।
13 साल की लड़की का अपहरण किया गया, उसका यौन शोषण किया गया और फिर गला दबा कर मार दिया गया। लड़की का शव गांव से दो किलोमीटर दूर मिला। रतलाम के एसपी डॉक्टर आशीष ने बताया कि लड़की का शव एक बैग में मिला। उसके हाथ और पैर रस्सियों से बंधे हुए थे।
इस मामले में पुलिस ने मुख्य संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। यह शख्स लड़की के मृतक पिता का दोस्त है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि लड़की को उस वक्त उठा लिया गया था जब वह चीनी खरीदने के लिए गई थी।
आरोपी ने पहचान खुल जाने के डर से लड़की की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और आरोपी से भी पूछताछ कर रही है।
मुंबई: कूड़ेदान में मिली लड़की की लाश
दूसरा मामला मुंबई का है जहां एक लड़की की लाश कूड़ेदान में मिली है। 12 साल की ये लड़की एक दिन से गायब थी। मामला शिवाजी नगर का है। पुलिस के मुताबिक पहले लड़की के साथ रेप किया गया उसके बाद गला दबाकर मार दिया गया।
स्थानीय नागरिकों ने देखा कि एक लड़की का शव प्लास्टिक मैट में लिपटा डस्टबिन में पड़ा है। कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शनिवार को लड़की के परिवार ने उसके गायब हो जाने की खबर पुलिस को दी थी।
पुलिस का मानना है कि वारदात को अंजाम देने वाला भी उसी इलाके का रहने वाला हो सकता है जहां की लड़की है। शिवाजीनगर पुलिस थाने में रेप और कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है।
मुंबई: 10 साल की लड़की के साथ बलात्कार
मुंबई के ही वडाला से एक और रेप का मामला सामने आया है जहां 10 साल की लड़की के साथ बलात्कार किया गया है। पुलिस फिलहाल दोषियों को तलाश करने की बात कह रही है।
वारदात शनिवार की है जब लड़की अपने भाई के साथ पटाखे छोड़ रही थी। अचानक वह गायब हो गई। उसके भाई ने परिजनों को इस बात की जानकारी दी तो सभी ने तलाश करना शुरू कर दिया।
थोड़ी देर बाद लड़की मिल गई और उसने बताया कि एक शख्स उसका मुंह दबा कर उसे सुनसान में ले गया और उसके साथ रेप किया। पुलिस ने कुछ स्थानीय युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
बिहार: छह साल की बच्ची का रेप, हत्या
एक अन्य मामला बिहार के सारण जिले के पानापुर थानाक्षेत्र का है जहां पहले एक छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।
बच्ची का शव खेत से बरामद हुआ तो ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने पुलिस की जाप में आग लगा दी और अन्य वाहनों में भी तोड़फोड़ की। ग्रामीण हत्यारे को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।
पुलिस ने इस मामले में मुकेश नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। खबर के मुताबिक बच्ची को मुकेश अपने साथ बाजार घुमाने के बहाने ले गया था। बलात्कार के बाद चाकुओं से कई वार करके उसने बच्ची की निर्मम हत्या कर दी थी।
पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। हालात थोड़े तनावपूर्ण हैं लेकिन नियंत्रण में हैं। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। अन्य पहलुओं से भी मामले की जांच की जा रही है।
यूपी: 14 साल के लड़के ने किया मासूम से रेप
यूपी से भी बलात्कार का एक मामला सामने आया है। गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक 14 साल के लड़के ने आठ साल की बच्ची के साथ रेप किया। लड़के लो बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
आरोप है कि लड़का लड़की को अपने घर ले गया और उसके साथ रेप किया। पहले तो लड़की ने ये बात अपने घर पर नहीं बताई लेकिन बाद में जब उसकी तबियत खराब होने लगी तो उसने अपनी मां को पूरा वाकया बताया।
लोनी थाने के एसएचओ गोरखनाथ यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और आरोपी को किशोर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे मेरठ स्थित सुधार गृह भेज दिया।