{"_id":"5b4f2947194d63072a0dda018f9f0021","slug":"rape-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बहनों से दो सप्ताह तक चलती वैन में रेप ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नाबालिग बहनों से दो सप्ताह तक चलती वैन में रेप
बिलासपुर/एजेंसी
Updated Fri, 11 Oct 2013 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दो नाबालिग बहनों को अगवा कर उनके साथ दो सप्ताह से अधिक समय तक एक चलती वैन में दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
विज्ञापन
इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जिले के हिर्री थाना क्षेत्र के बेलमुंडी गांव की रहने वाली 15 और 13 साल की दोनों बहनों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर उनके परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी महेंद्र सोनी और उसके साथी ईश्वर सोनी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पीड़ित बहनों ने पुलिस को बताया कि महेंद्र से उनकी मुलाकात रतनपुर मेले में गत 25 सितंबर को हुई थी। इसके बाद महेंद्र उन्हें घुमाने ले गया।
आरोपी महेंद्र दोनों बहनों को सिमगा ले आया, जहां दूसरा आरोपी ईश्वर पहले से ही मौजूद था। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उन्हें जबरदस्ती चोरी की वैन में बिठा लिया।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों आरोपी दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, राजिम, सिमगा और कसडोल घूमते हुए दो सप्ताह से भी अधिक समय तक उनके साथ चलती वैन में बलात्कार करते रहे।
पीड़ित बहनों ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। 30 सितंबर को पीड़ित बहनों की मां ने बेटियों के लापता होने की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने खोजबीन कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।